फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man arrested in gangster ghali murder case

गैंगस्टर घाली हत्याकांड पर खुलासा, पिटाई का बदला लेने के लिए साथी ने की वारदात

Mon, 16 Dec 2019 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Dec 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
A Man arrested in gangster ghali murder case
हत्या से पहले गैंगस्टर घाली को बाइक पर ले जाते आरोपी की सीसीटीवी कैमरे में कैद फोटो।

फरीदकोट जिला पुलिस ने पांच दिन पहले शहर के कुख्यात गैंगस्टर राजविंदर सिंह घाली की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने मृतक घाली के ही एक करीबी साथी व टीचर कालोनी निवासी विक्की कुमार उर्फ चेला को गिरफ्तार किया है। उससे वारदात में प्रयोग तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस को 11 दिसंबर को कोठे चहिलां के पास खेतों से खून से लथपथ शव बरामद हुआ था, जिसके संबंध में खेत के मालिक गुरपाल सिंह के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


बाद में मृतक की पहचान फरीदकोट के दशमेश नगर निवासी राजविंदर सिंह घाली के रूप में हुई, जो खुद संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा और 20 नवंबर को ही जेल से बाहर आया था। एसएसपी के अनुसार केस की पड़ताल के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर सीआईए स्टाफ जैतो के एसआई कुलबीर चंद ने आरोपी विक्की कुमार उर्फ चेला को काबू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि 2016 के दौरान आरोपी राजविंदर सिंह घाली के साथ फरीदकोट जेल में बंद था। घाली जेल में विक्की कुमार से मारपीट करता था, जिसके चलते विक्की की घाली के साथ रंजिश थी। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद दोनों में बोलचाल तो था लेकिन विक्की कुमार ने अपने मन में रंजिश रखी हुई थी। 

इसी रंजिश में वारदात के दिन 11 दिसंबर को किसी काम का बहाना बनाकर वह घाली को अपने साथ बाइक पर बिठाकर कोटकपूरा ले गया। रास्ते में रुक कर मौका लगते ही विक्की ने तेजधार तलवार से घाली पर वार करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को लावारिस छोड़कर फरार हो गया। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी विक्की कुमार चेला भी कुछ आपराधिक मामले में शामिल रहा है और बठिंडा के थाना दयालपुरा में दर्ज असलहा एक्ट के एक केस में भगोड़ा चल रहा था। बताया जा रहा है कि घाली को घर से बाइक पर बैठाकर ले जाने के समय आरोपी रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इसी से पुलिस को सुराग लगा और उसकी शिनाख्त हो गई।  

हत्या के समय आरोपी ने वीडियो भी बनाई  
गैंगस्टर राजविंदर सिंह घाली की हत्या करते समय आरोपी विक्की कुमार ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने वीडियो बनाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जाएगा जिसके चलते अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed