{"_id":"5eab2c148ebc3e90b0145f28","slug":"a-labourer-climbed-on-the-electric-tower-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख से बेहाल मजदूर बिजली के टावर पर चढ़ा, चार घंटे की मशक्कत के बाद ब्लैक कमांडो ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख से बेहाल मजदूर बिजली के टावर पर चढ़ा, चार घंटे की मशक्कत के बाद ब्लैक कमांडो ने उतारा
Fri, 01 May 2020 01:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 May 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभे पर चढ़ा मजदूर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू के बाद कई दिनों से एक कमरे में बंद रहने और पैसे खत्म होने के बाद भूख से बेहाल करीब 35 वर्षीय एक मजदूर बस अड्डे के साथ सटे ऐतिहासिक राम तलाई इलाके में बिजली के टावर पर चढ़ गया। इस मजदूर का कहना था कि उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं और वह भूखा है।
विज्ञापन
सुबह साढ़े सात बजे बिजली के टावर पर चढ़े इस मजदूर को पंजाब पुलिस के ब्लैक कमांडो की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे टावर पर कुछ मीटर ऊपर चढ़ने के बाद मजदूर ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर किया कि उसके सभी पैसे खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन
वह भूख से बेहाल है। टावर के नीचे खड़े लोगों ने उसे नीचे आने के लिए कहा है। आश्वासन भी दिए कि वह उसकी आर्थिक मदद के लिए तैयार हैं। कई लोगों ने हाथों में 500-500 के नोट पकड़ कर उसे दिखाए और नीचे आने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। थोड़ी देर के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोगों ने बिजली घर जाकर इलाके की बिजली बंद करवाई ताकि मजदूर को करंट न लगे। काफी देर मनाने पर भी जब मजदूर नहीं उतरा तो पुलिस ने ब्लैक कमांडो बुलाए। इसके बाद फिर स्पीकर से मजदूर को नीचे आने के लिए बार-बार गुहार लगाई गई। जब वह नीचे नहीं उतरा तो एक ब्लैक कमांडो टावर पर चढ़ा और उसे समझाया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद वह नीचे उतरा। एसीपी कमांडो हरपाल सिंह ने बताया कि मजदूर ने टावर पर चढ़े कमांडो को बताया कि उसके कुछ पैसे बैंक में है जो वह निकाल नहीं पा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उससे फिर पूछताछ की जाएगी।