{"_id":"687fec97ebe5d2bbdd0ddfc0","slug":"a-kitten-trapped-at-a-height-of-25-feet-on-a-tree-was-rescued-and-brought-down-chandigarh-news-c-16-pkl1091-770502-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्ली के बच्चे का रेस्क्यू: मनीमाजरा में 25 फुट ऊंचे पेड़ पर फंसा था, फायर ब्रिगेड ने बचाया... देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्ली के बच्चे का रेस्क्यू: मनीमाजरा में 25 फुट ऊंचे पेड़ पर फंसा था, फायर ब्रिगेड ने बचाया... देखें वीडियो
Wed, 23 Jul 2025 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:25 AM IST
सार
बच्ची रोशनी ने शाम को बिल्ली के बच्चे के पेड़ पर लटके हुए देखा। उसने तुंरत अपने पिता मनमोहन राहुल को इसके बारे में बताया। उसके बाद मनमोहन राहुल और विपुल सियाल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
पेड़ पर फंसा बिल्ली का बच्चा
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनीमाजरा के मॉडर्न कांप्लेक्स में एक 25 फुट ऊंचे पेड़ पर बिल्ली का बच्चा फंस गया। स्थानीय निवासियों ने उसे देखा और बचाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर फायर ब्रिगेड विभाग को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से बिल्ली के बच्चे को रेस्क्यू करके नीचे उतारा गया।
कांप्लेक्स के ब्लॉक नंबर 21 में रहने वाली बच्ची रोशनी ने शाम को बिल्ली के बच्चे के पेड़ पर लटके हुए देखा। उसने तुंरत अपने पिता मनमोहन राहुल को इसके बारे में बताया। उसके बाद मनमोहन राहुल और विपुल सियाल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बिल्ली के बच्चे को नीचे उतारा। बिल्ली के बच्चे की जान बच गई है। लोगों का कहना कि बिल्ली का बच्चा सुबह से बरसात में इस पेड़ पर फंसा हुआ था।