{"_id":"5b6ffc9442c792613909d139","slug":"a-girls-bhangra-steps-viral-on-amrit-maan-pariyaan-toh-sohni-punjabi-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृत मान के नए गाने पर इस लड़की ने किया जबरदस्त भांगड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत मान के नए गाने पर इस लड़की ने किया जबरदस्त भांगड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी सिंगर अमृत मान का नया गाना 'पारियां तो सोहनी' इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अकेल यूट्यूब में ही इसके देखने वालों की संख्यां दो करोड़ के पार पहुंच चुकी है और ये गाना इन दिनों तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
अमृत मान सिंह
खासबात यह है कि सिंगर अमृत मान इन दिनों गाने को लेकर एक कैंपने चल रहे हैं। लोग उनके गानों पर डांस करते हुए वीडियों बना के मान के पास भेज रहे हैं। अमृत मान इन वीडियों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अंकाउट में शेयर कर रहे हैं।
अमृत मान सिंह
हाल ही में सिंगर अमृत मान ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियों में एक लड़की बेहद ही लाजवाब डांस कर रही हैं। इस डांस वीडियों को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। वीडियो में भांगड़ा करती हुई लड़की के डांस स्टेप्स ने सभी को फैन बना दिया है। एक दिन में ही इस वीडियों को 57 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 21 हजार से ज्यादा लोगों ने लाईक भी किया।
bhangra skills👏🏽👏🏽 PARIYAAN TOH SOHNI enna pyaar den layi tuhada saarya da bht bht dhanwaad🙏🏽
A post shared by Amrit Maan (@amritmaan106) on
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत मान सिंह
वीडियो में पेड़ के पीछे से आ रही लड़की धीरे स्टेप के साथ डांस की शुरूआत करती है। हालांकि अगले ही पल जैसे गाने की बीट बदलती है तो वो बेहद फास्ट अंदाज में स्टेप्स करने शुरू कर देती हैं। लोगों को भांगडा में किए गए यही फास्ट स्टेप्स काफी पंसद आ रहे हैं। वहीं डांस करने का अंदाज भी काबिल-ए-तारीफ है। 'परियां तो सोहनी' के लिरिक्स अमृत मान ने लिखे हैं। गाने में अमृत मान के साथ पंजाबी अभिनेत्री सिम सिंह भी हैं। आप ही ये खूबसूरत डांस यहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
अमृत मान सिंह
पंजाबी सिंगर अमृत मान सिंह का जन्म 14 अप्रैल 1992 में पंजाब के बठिंडा में हुआ। अमृत ने अपने करियर की शुरूआत सॉन्ग राइटर के रूप में शुरू किया था। जट्ट फायर करदा' उनके करियर का पहला सॉन्ग हैं और उसे आवाज दी है पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने। इस गाने के हिट हो जाने के बाद अमृत मान सिंह ने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा।