{"_id":"6528524d32cf9f9718048066","slug":"a-girl-created-ruckus-in-market-in-mohali-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शराब के नशे में धुत युवती ने किया खूब हंगामा, पुलिस ने समझाया मगर नहीं मानी, थाने ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शराब के नशे में धुत युवती ने किया खूब हंगामा, पुलिस ने समझाया मगर नहीं मानी, थाने ले गई
Fri, 13 Oct 2023 01:45 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:45 AM IST
सार
पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
युवती को थाने ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के फेज-1 की मार्केट में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। इसके बाद पीसीआर टीम उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
रात को मार्केट में नशे में घूम रही युवती अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी। मार्केट में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर टीम को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने-बुझाने की कोशिश तो वह शोर मचाने लगी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी ने युवती का हाथ पकड़ रखा है और वह हाथ छोड़ने की बात करती दिख रही है लेकिन पुलिसकर्मी उसे पकड़े दिख रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि कार्रवाई के समय कोई भी महिला कांस्टेबल वहां पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
वहीं जब इस मामले में पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
फेज-1 थाने से भी एक महिलाकर्मी मौके पर पहुंची थी। तीनों महिलाकर्मियों के साथ ही युवती को पुलिस थाने ले जाया गया। इस मामले की पूरी जानकारी थाना फेज-1 के एसएचओ अशोक कुमार को है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही।