{"_id":"686832b2d612fcf52908ea4f","slug":"a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-pu-her-engagement-was-due-two-days-later-chandigarh-news-c-16-pkl1091-754182-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो दिन बाद थी मंगनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो दिन बाद थी मंगनी
Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा, आई एम सॉरी, मैं सिचुएशन को हैंडल नहीं कर सकी
पिता पीयू में सुपरिंडेंटेंट के पद पर हैं तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पीयू के सरकारी आवास में रहने वाली 26 वर्षीय अमनदीप कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अमनदीप की दो दिन बाद सगाई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद मिला है। जिसमें उसने लिखा है, आईएम सॉरी, मैं सिचुएशन को हैंडल नहीं कर सकी, मैं जो भी कर रही हूं, वो अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसका जिम्मेदार किसी और को न बनाया जाए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अमनदीप कौर ने फैशन डिजाइनिंग की हुई थी। उसके पिता पीयू में सुपरिंडेंटेंट के पद पर तैनात हैं।
घटना वीरवार देर रात की। अमनदीप के परिवार वाले नीचे सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा कि अमनदीप कमरे में फंदे से लटक हुई है। उसने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पीयू चौकी इंचार्ज नवीन कुमार टीम के साथ पहुंचे। पुलिस के अमनदीप की 6 जुलाई को बहादुरगढ़ के युवक के साथ सगाई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।