फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A few hours after the marriage, the parents took away the daughter, a case of kidnapping was registered.

Chandigarh News: शादी के चंद घंटों बाद बेटी को ले गए मायके वाले, अपहरण का केस दर्ज

Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
A few hours after the marriage, the parents took away the daughter, a case of kidnapping was registered.
चंडीगढ़। मलेरकोटला से प्रेम-विवाह करने आई 22 वर्षीय युवती को उसका भाई, मौसा और दो अज्ञात व्यक्ति पंजाब पुलिस मुख्यालय सेक्टर-9 के पास से कार में जबरन उठा ले गए। मलेरकोटला के ही रहने वाले अमरीक सिंह की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने युवती के भाई, मौसा व दो अन्य के खिलाफ युवती को कैद में रखने और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि युवती के भाई और तीन अन्य लोगों ने उसकी 22 वर्षीय पत्नी का अपहरण कर कैद में रखा है। पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे सड़क पर उसकी पत्नी का बीते 10 अक्तूबर को अपहरण कर लिया गया था। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में हाईवे कैब टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालक के रूप में काम करता है। बीते 9 अक्तूबर की शाम को उसकी दोस्त मिलने चंडीगढ़ आई थी। वे दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। 10 अक्तूबर को सुबह साढ़े 9 बजे सिख रीति-रिवाज से दोनों ने खरड़ के एक गुरुद्वारे में विवाह कर लिया। यहां से विवाह का प्रमाणपत्र लेकर ऑटो में वकील के पास पुलिस सुरक्षा के लिए मिलने जा रहे थे। पंजाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर 9 के पास पहुंचते ही पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई और ऑटो के आगे रोक दिया। कार में से चार व्यक्ति निकले। इनमें युवती का मौसा, भाई और दो अन्य व्यक्ति थे। वे युवती को कार में जबरन बैठा ले गए। इसके साथ उनका बैग भी ले गए जिसमें दस्तावेज, तस्वीरें और शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed