फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A fake crypto currency company defrauded investors of 9.9 million rupees; the company owner fled to Dubai

Chandigarh News: फर्जी क्रिप्टो करंसी नाम की कंपनी बनाकर निवेशकों से ठगे 99 लाख, कंपनी मालिक दुबई भागा

Sat, 11 Oct 2025 12:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A fake crypto currency company defrauded investors of 9.9 million rupees; the company owner fled to Dubai
मोहाली। फर्जी क्रिप्टो करंसी कंपनी बनाकर रुपये तीन गुना बनाने का लालच देकर 99 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी अलग-अलग लोगों से की गई है। कंपनी भारतीय करंसी में रुपया लगाकर उसे डॉलर में तीन गुणा पैसा दिखाकर ठगते थे। अब कंपनी मालिक लोगों का निवेश किया रुपया लेकर दुबई भाग गया है। इस मामले में पटियाला गज्जूखेड़ा निवासी संदीप सूद व अन्य के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी काठगढ़ अंबाला, पवन कुमार निवासी कपूरी घनौर पटियाला, शिंगारा सिंह निवासी अंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संदीप सूद ने इसकी शिकायत भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर दी थी। आरोप था कि संदीप सूद का चाचा पवन कुमार जोकि बीटीसी रेवन्यूएशन कंपनी में वर्ष 2019 से निवेश करता था। कंपनी का मालिक गुरजीत सिंह निवासी गांव काठगढ़ था। इस कंपनी में रुपये निवेश करने पर पहले 3 महीने 7 फीसदी ब्याज मिलता था। तीन महीने बाद यही ब्याज 18 फीसदी तक मिलने लगा। पवन कुमार ने इस कंपनी में निवेश अपने जानकार शिंगारा सिंह के कहने पर किया था।
विज्ञापन

पवन कुमार वर्ष 2021 में अपने भतीजे संदीप सूद को किसी काम के सिलसिले में मोहाली सेक्टर-76 अदालत में मिला। उसने अपने निवेश के बारे में संदीप सूद को बताया। संदीप सूद ने अपने चाचा पवन कुमार पर विश्वास करके कंपनी में 30 लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम कंपनी मालिक गुरजीत सिंह को जाती थी। संदीप ने अपने जानकारों के पैसे भी कंपनी में निवेश करवा दिए। बाद में कंपनी मालिक उनका सारा पैसा लेकर दुबई भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपयों में दी गई पेमेंट डॉलर में दिखाते थे
जो भी निवेशक अपने रुपये बीटीसी एप में लगाता था, उसकी आईडी बना दी जाती थी। निवेशक की तरफ से रुपये डॉलर में दिखाए जाते थे। मुनाफा भी डॉलर में दिखाया जाता था। निवेशकों को एक हजार डॉलर का 3 फीसदी यानि दो से पांच हजार डॉलर दिखाई पड़ता था। कंपनी निवेशकों को 5 से 6 फीसदी मुनाफे का लालच देकर कंपनी में निवेश करवाने लगी। निवेशकों को 10 डॉलर का एक एवीएल क्वॉइन एप में मिलता था। अगर कोई एक हजार डॉलर खरीदता था तो उसे 100 केवीएल क्वॉइन मिलने का दावा किया जाता था।
संदीप सूद ने अपने चाचा पवन व शिंगारा सिंह के कहने पर अपने जानकार जगतार सिंह की पत्नी के नाम पर कंपनी में 49.81 लाख, मंजीत सिंह के 2.21 लाख, रणवीर सिंह के 17 लाख और खुद के 30 लाख निवेश कर दिए। जब निवेशकों ने अपना मुनाफा लेना चाहा तो कंपनी मालिक गुरजीत सिंह ने कंपनी एप बीटीसी और एवीएल बंद कर दिए और खुद दुबई भाग गया। आरोपी ने कुल 99 लाख 2 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।




साइबर पोर्टल पर शिकायत आई थी, जिसके बाद जांच होने उपरांत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। -अमनदीप सिंह, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed