फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A drive was launched on a holiday against illegal parking, with dozens of vehicles seized.

Chandigarh News: अवैध पार्किंग करने वालों पर छुट्टी वाले दिन चलाया गया अभियान, दर्जनों गाड़ियां की जब्त

Sun, 22 Mar 2026 12:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A drive was launched on a holiday against illegal parking, with dozens of vehicles seized.
मनीमाजरा। कार बाजार में अवैध पार्किंग और कब्जे को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह सख्त हो गया है। शनिवार को ईद की छुट्टी के दिन निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए कई गाड़ियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


मनीमाजरा पॉकेट नंबर-1 एनएसी स्थित शोरूम पार्किंग के सामने हर रविवार लगने वाले कार बाजार में डीलरों द्वारा पूरे सप्ताह गाड़ियां खड़ी कर बेचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। रोड विंग के एसडीओ बलराज शिकार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते और निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन


अभियान से पहले निगम अधिकारियों ने कार बाजार के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक सप्ताह का समय दिया है कि वह अवैध पार्किंग और उसके साथ लगती खाली जनीन और सड़क पर अवैध पार्किंग करना बंद कर दें वरना कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जांच में सामने आया कि कई कार डीलर बिना पार्किंग पर्ची या एक-दो दिन की पर्ची लेकर पूरे सप्ताह गाड़ियां खड़ी कर कारोबार कर रहे थे। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। जो भी वाहन बिना वैध पर्ची के खड़ा मिलेगा, उसे तुरंत जब्त किया जाएगा।

एसडीओ बलराज शिकार ने कहा कि अब टीम हर वाहन पर नजर रखेगी और यह भी जांच करेगी कि गाड़ी कितने समय से पार्किंग में खड़ी है। नियमों के उल्लंघन पर चालान के साथ-साथ पूरी पार्किंग फीस भी वसूली जाएगी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने क्रेन की मदद से करीब एक दर्जन कारों को जब्त किया।

इसके अलावा नगर निगम कार्यालय के साथ लगते मैदान, जो निगम के अधीन है, वहां खड़ी अवैध गाड़ियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया। निगम की इस सख्ती से कार बाजार में हड़कंप मच गया है, क्योंकि रविवार लगने वाले कार बाजार से पहले शनिवार को लोग अपनी कारें खड़ी करके पार्किंग स्थल पर पहले की कब्जा कर लेते थे। निगम अधिकारियों ने अब आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed