फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A device invented by central scientific instruments organization experts for honey bees safety

किसानों के लिए खुशखबरी, अब होगा शहद का चार गुना ज्यादा उत्पादन, मधुमक्खियां रहेंगी सेफ

Thu, 26 Dec 2019 12:42 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 26 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
A device invented by central scientific instruments organization experts for honey bees safety
फाइल फोटो
जिंदगी में शहद की मिठास घोलने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। अब उनके लिए कम समय में ज्यादा पैदावार के साथ ही मधुमक्खियों की सुरक्षा बेहद आसान होगी। चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईओ) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण (आर्टिफिशियल छत्ता) बनाया है जिसके जरिये कम समय में लगभग चार गुना ज्यादा शहद उत्पादन हो सकेगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उस आर्टिफिशियल छत्ते से शहद निकालते समय मधुमक्खियों की जान जाने का खतरा भी नहीं मंडराएगा। ऑर्गेनाइजेशन के परसीजन मैकेनिकल सिस्टम के हेड व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हैरी गर्ग ने हनी हार्वेस्टिंग एंड एक्सटेंशन लॉक सिस्टम को बनाया है। डॉ. गर्ग ने बताया कि इस उपकरण के जरिये तैयार किए गए छत्ते में शहद लॉक  सिस्टम से एकत्र होगा, जिसे तय समय के बाद लॉक खोलकर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


लॉक सिस्टम के जरिये मधुमक्खियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा क्योंकि शहद निकालने के लिए छत्ते निचोड़ने की नौबत नहीं आएगी। लॉक खोलते ही शहद अपने आप पाइप के जरिये बाहर रखे बॉक्स में आ जाएगा। इस उपकरण से शहद निकालने के लिए मानव संसाधन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। वहीं, आर्टिफिशियल छत्ते से साइडइफेक्ट का भी खतरा नहीं होगा क्योंकि उस छत्ते को एचडीपी पॉल्युमर फूड ग्रेड लकड़ी से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएच पैरामीटर नेचुरल होगा, जिससे उसमें नमी की मात्रा कम होगी और शहद का स्वाद और गुणवत्ता दोनों बरकरार रहेगी। डॉ. गर्ग ने बताया कि इस उपकरण के जरिये मधुमक्खियों को बना बनाया छत्ता उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके द्वारा छत्ता बनाने का समय बच जाएगा। वे सीधे शहद बनाने की प्रक्रिया करेंगी। जितनी देर में एक बार शहद निकलता था उतनी देर में तीन से चार बार यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।


इससे प्राप्त होने वाला शहद पूरी तरह प्राकृतिक और स्वादिष्ट होगा क्योंकि उसमें मोम की महक और मधुमक्खियों के अवशेष नहीं होंगे। इस उपकरण का पालमपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोे रिसर्च टेक्नोलॉजी में सफलता पूर्वक ट्रायल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed