फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A delegation of the Pendu Sangharsh Committee met the ADC.

Chandigarh News: एडीसी से मिला पेंडू संघर्ष कमेटी का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A delegation of the Pendu Sangharsh Committee met the ADC.

विज्ञापन
चंडीगढ़। पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को चंडीगढ़ के एडीसी अमनदीप सिंह भट्टी से मिला और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। पेंडू संघर्ष कमेटी की ओर से कहा गया कि चंडीगढ़ के गांव के अंदर किया जा रहे लाल डोरा सर्वेक्षण से लोगों में भय का माहौल है। लाल डोरा से बाहर पानी के कनेक्शन और बिल्डिंग बायलॉज वेल्डिंग कारण गांव के लोगों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पेंडू संघर्ष कमेटी के सहायक महासचिव शरणजीत सिंह ने बताया कि एडीसी से मांग की गई कि गांव में किए जा रहे सर्वे के बारे में इसका मकसद बताया जाए। इस संबंध में गांव के लोगों को कोई जानकारी नहीं है। शरणजीत सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के दलील है कि जब चंडीगढ़ के सभी गांव ही नगर निगम के अधीन शामिल कर लिए गए हैं तो ऐसे सर्वे का क्या मकसद हो सकता है।
विज्ञापन

गांव के लोगों को डर है कि गांव के रहने वाले के साथ लाल डोरे से बाहर पशु बाड़े में बनाए गए मकान के सर्वे के बाद कहीं प्रशासन द्वारा गिरा न दिया जाए। इस कारण गांव के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि चंडीगढ़ के गांव में लाल डोरा से बाहर बहुत मकान बने हुए हैं उन मकानों में लोगों को पीने वाले पानी के कनेक्शन दिए जाने चाहिए। पीने वाला साफ पानी हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की जमीन की फर्द ऑनलाइन के साथ-साथ तहसील दफ्तर से स्टैंप लगाकर देने का भी प्रबंध किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान दलजीत सिंह पलसौरा, बाबा साधु सिंह, बाबा गुरदियाल सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed