{"_id":"6979205d7294c2a96b0890f9","slug":"a-couple-riding-a-bike-died-tragically-after-colliding-with-a-tractor-trolley-in-phillaur-chandigarh-news-c-16-1-pkl1085-934432-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फिल्लौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फिल्लौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
जालंधर। फिल्लौर के तलहण रोड पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दंपती ओमा शंकर और उनकी पत्नी इंदू देवी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दवा लेने के लिए घर से निकले थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से दंपती को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ओमा शंकर इंदिरा कॉलोनी के निवासी थे और पेंटर के रूप में परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसा नंगल गेट के पास हुआ, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली नियंत्रण खो बैठी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना से इलाके में शोक और भय का माहौल है।