फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   a chip for blind people invented by padamshri awardi doctor ak kakkar

एक डिवाइसः जिससे लौट आएगी आंखों की रोशनी, देखिए ऐसे करेगा काम

Tue, 16 Aug 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Tue, 16 Aug 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
a chip for blind people invented by padamshri awardi doctor ak kakkar
ब्लाइंड लोगों के लिए इजाद किया गया एक डिवाइस - फोटो : अमर उजाला
एक ऐसा डिवाइस इजाद किया गया है, जिससे आंखों की रोशनी खो चुके लोग देख सकेंगे। शर्त बस इतनी होगी कि इसे आंख में लगाना होगा। ये डिवाइस देखने में एक मामूली सी चिप है, लेकिन ये रेटिना से दिमाग तक विजुअल सिग्नल पहुंचाएगी। जिससे व्यक्ति देख पाएगा।
विज्ञापन


इस तकनीक के अभी ट्रायल चल रहे हैं। जल्द ही यह अस्पतालों में भी पहुंच जाएगी। यह जानकारी प्रसिद्ध आई सर्जन और पद्मश्री डॉ. एके कक्कड़ ने दी। वह थिंद आई अस्पताल की तरफ से ऑप्थेल्मोलॉजी पर कराए गए साइंटिफिक प्रोग्राम में पहुंचे थे।
विज्ञापन


डॉ. कक्कड़ ने बताया, ऐसी चिप जल्द बाजार में जाएगी। यही नहीं जिनकी ऑप्टिकल नर्व डैमेज हो चुकी है। उसे स्टेम सेल थेरेपी से रिपेयर कर दिमाग और रेटिना के बीच के टूटे लिंक को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पद्मश्री डॉक्टर ने आंखों के लिए दिए कुछ टिप्स

a chip for blind people invented by padamshri awardi doctor ak kakkar
d
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डॉ. महिपाल सिंह सचदेवा ने बताया, ‘भगवान ने हमारी आंखें दूर तक देखने के लिए बनाई थीं लेकिन अब हम दूर कम देखते हैं और नजदीक की चीजों पर ज्यादा फोकस करते हैं। इससे छोटी उम्र से ही बच्चों में माइनस नंबर के चश्मे लग रहे हैं। वे मायोपिया से पीड़ित हो रहे हैं। 20-20 के फार्मूले पर चलने की जरूरत है। अगर आप लगातार कहीं नजरे गड़ाए हुए हैं तो हर 20 मिनट बाद 20 बार आंखों को झपकें।

सूखी आंखें बीमारी को बुलावा देती हैं। हरी सब्जियों से जो विटामिन मिलता है उससे आंखें तंदुरुस्त रहती हैं। पालक, बंद गोभी, साग, गाजर और दूध इत्यादि का इस्तेमाल करें। बच्चे के जन्म के बाद, हर साल एक बार और स्कूल में दाखिले के वक्त भी आंखों का चैकअप कराएं। डॉ. सचदेवा ने आंखों के इलाज में इस्तेमाल हो रही स्माइल तकनीक के बारे में भी बताया जिसमें बिना चीरा और बिना कट के आंख का ऑपरेशन होता है।

जालंधर में ऑप्थेल्मोलॉजी पर कराए गए साइंटिफिक प्रोग्राम में डॉ. जीएस थिंद ने लेंस इंप्लांट और इमेज गाइडेड टोरिक लेंस, डॉ. रोहित ओम प्रकाश और डॉ. राजीव एम ने मोतिया, डॉ. रमनदीप सिंह ने वायरल रेटिनाइटिस बारे बताया। इसके अलावा डॉ. जीएस धामी, डॉ. एके दूबे, डॉ. कपिल वोहरा, डॉ. सुजाता द्विवेदी, डॉ. जीएस बराड़, डॉ. विशाली गुप्ता, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जेएस संधू, डॉ. संगीत मित्तल और शकीन सिंह ने भी लेक्चर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed