{"_id":"606838778ebc3ee64703bb55","slug":"a-child-drowned-in-sukhna-chow-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हादसा : सुखना चो में गिरा 13 साल का लड़का, डूबने से गई जान, मामा के घर आया था सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हादसा : सुखना चो में गिरा 13 साल का लड़का, डूबने से गई जान, मामा के घर आया था सुमित
Sat, 03 Apr 2021 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:12 PM IST
सार
- चंडीगढ़ में किशनगढ़ के पास हुआ हादसा
- अपने मामा के पास कुछ दिन रहने आया था बच्चा
विज्ञापन
सुखना चौ से बच्चे को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के मनीमाजरा में सुखना लेक से निकली चो में किशनगढ़ के पास एक नाबालिग लड़का गिर गया। बच्चे को डूबता देख कर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी, रेस्क्यू टीम और आईटी पार्क थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़के को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि किशनगढ़ के समीप निकलने वाली सुखना चो में एक बच्चा गिर गया है। कंट्रोल रूम से पुलिस ने रेस्क्यू टीम और दमकल कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन
इससे पहले आईटी पार्क थाने में तैनात एएसआई दर्शना के साथ गए कान्स्टेबल रामवीर कपड़े उतार कर सुखना चो में कूदा, लेकिन 10 फुट की गहराई में नीचे तक जाने के बाद भी उसे बच्चा नहीं मिला मौके पर पहुंचे मनीमाजरा फायर विभाग के कर्मचारियों ने बचाव अभियान शुरू किया और बच्चे को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूरजपुर का रहने वाला था सुमित
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखना चो में गिरने वाला 13 साल का बच्चा सुमित सूरजपुर पंचकूला का रहने वाला है। वह इंदिरा कालोनी में अपने मामा के पास कुछ दिन रहने के लिए आया था। वह कालोनी के बच्चों के साथ सुखना चो नहाने गया था। इसी दौरान चौ में पानी के ढलान के लिए बने रास्ते से फिसलकर वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।