फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Child died due to drinking syrup, Case filed against doctor

कोल्ड बेस्ट पीसी सीरप पीने से एक बच्चे की मौत, दूसरा लड़ रहा जिदंगी की जंग, डॉक्टर पर केस दर्ज

Thu, 05 Mar 2020 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
A Child died due to drinking syrup, Case filed against doctor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

राजपुरा के गांव घगर सराय में स्थित क्लीनिक से दवाई लेने वाला एक बच्चा किडनी संक्रमण से चंडीगढ़ के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ ही रहा है। वहीं उसी डॉक्टर से दवाई लेने वाला एक बच्चा अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। परिवार का आरोप है कि गलत दवाई की वजह से बच्चे की जान गई है। शंभू पुलिस ने डॉक्टर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में गांव सलेमपुर शेखा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका सवा दो साल का बेटा अनमोल शर्मा 18 फरवरी को बीमार हो गया था। वह गांव घगर सराय में स्थित डॉ. गरजा सिंह के पास 19 फरवरी को दवा लेने गया। वहां उसका बेटा कुलविंद्र सिंह भी बैठा था। उन्होंने उसको दवाई दे दी। दवाई लेने के बाद भी उसके बेटे की तबीयत में सुधार नहीं होने पर फिर से वह क्लीनिक गया। 
विज्ञापन


अनमोल शर्मा दोपहर तक क्लीनिक में भर्ती रहा लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उसे राजपुरा स्थित डॉ. धवन के पास ले जाया गया। टेस्ट करवाने के बाद सामने आया कि अनमोल की किडनी और लीवर में संक्रमण हो चुका है। इसके बाद अनमोल को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 26 फरवरी को उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने डॉ. गरजा सिंह उसके बेटे कुलविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मोहर सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्बजीत भी लड़ रहा है जिंदगी और मौत की लड़ाई

गांव नौशहरा निवासी अवतार सिंह ने शंभू पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को उसके पांच वर्षीय बेटे सर्बजीत सिंह को खांसी जुकाम होने पर वह गांव घगर सराय स्थित डॉ. गरजा सिंह के क्लीनिक पर दवा लेने गया। दवाई लेने के बाद भी उसका बेटा ठीक नहीं हुआ तो फिर से दवा लेने आया।

आठ फरवरी को उसके बेटे सर्बजीत सिंह की तबीयत खराब होने पर राजपुरा में बच्चों के डॉक्टर दिनेश गर्ग के पास ले गया। डॉ. दिनेश ने टेस्ट करवाने के बाद बताया कि सर्बजीत की किडनी में संक्रमण हो चुका है। सर्बजीत को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वह आईसीयू में है। अवतार सिंह का आरोप है कि गलत दवाई देकर उसके बच्चे की जान से खिलवाड़ किया गया है। पुलिस ने डॉ. गरजा सिंह, कुलविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

शंभू थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पकड़े जाने पर इस बात की भी जांच की जाएगी कि उसके पास डॉक्टर की डिग्री है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed