{"_id":"6a481fbd4d2bbd83ee0db0b9","slug":"a-candlelight-march-was-held-in-memory-of-students-who-lost-their-lives-while-preparing-for-competitive-exams-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1061401-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में निकला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं में जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में निकला कैंडल मार्च
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, बार-बार होने वाले पेपर लीक और परीक्षा की तैयारी के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में शुक्रवार शाम चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने सुखना झील पर कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी एवं पूर्व सांसद रजनी पाटिल, सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एनएसयूआई पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक तैयारी करने वाले छात्र अनिश्चितता और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। नेताओं ने भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की तथा पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
मार्च के समापन पर प्रतिभागियों ने दिवंगत छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
प्रमुख मांगें
भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया जाए।
युवाओं के लिए बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएं।