फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A campaign to protect children from drug abuse by putting books in their hands.

Chandigarh News: बच्चों के हाथ में किताबें थमा नशे से बचाने की मुहिम

Sun, 11 Oct 2026 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A campaign to protect children from drug abuse by putting books in their hands.
बच्चों के हाथ में किताबें थमा नशे से बचाने की मुहिम
विज्ञापन

मलोया थाना प्रभारी बलदेव कुमार की पहल, कार्रवाई के साथ नई पीढ़ी को सही राह दिखाने पर जोर
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ लड़ाई में चंडीगढ़ पुलिस अब बच्चों को जागरूक कर इसकी जड़ पर चोट करने की कोशिश कर रही है। मलोया थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बच्चों को किताबें बांटने की पहल की है। मकसद है कि बचपन से ही उनमें पढ़ने की रुचि विकसित हो और वे नशे व गलत संगत से दूर रहकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें।
उनके मुताबिक बच्चों को किताबों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना उन्हें सही दिशा देने का प्रभावी तरीका है। पढ़ने से उनकी जानकारी बढ़ने के साथ सोचने-समझने की क्षमता भी विकसित होती है। यह पहल नशे के खिलाफ पुलिस की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें कार्रवाई के साथ जागरूकता को भी अहमियत दी जा रही है।
विज्ञापन

तस्करों पर सख्ती, युवाओं को जागरूक करने पर जोर
चंडीगढ़ पुलिस नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान, खेल और प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है। उद्देश्य सिर्फ नशे की सप्लाई रोकना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से पहले ही सही विकल्पों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed