फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A bomb is going to explode in the Mental Health Institute... Panic due to e-mail; Nothing was found in three hours of searching

Chandigarh News: मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में फटने वाला है बम... ई-मेल से हड़कंप<bha>;</bha> तीन घंटे की तलाशी में नहीं मिला कुछ भी

Thu, 13 Jun 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
A bomb is going to explode in the Mental Health Institute... Panic due to e-mail; Nothing was found in three hours of searching
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 के अधीन आने वाले मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। 9:49 बजे ई-मेल भेजकर किसी ने संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी। धमकी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य टीमें आनन-फानन मौके पर पहुंचीं और इंस्टीट्यूट में भर्ती 15 मरीजों व स्टाफ को बाहर निकालकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तीन घंटे की तलाशी में तीन मंजिला इंस्टीट्यूट में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दोपहर करीब एक बजे जांच टीमों ने सबकुछ ठीक होने का संदेश दिया तो पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट में केवल गंभीर मानसिक रोगियों का उपचार किया जाता है। इंस्टीट्यूट के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सुबह 9:49 बजे एडम लंजा नाम से एक ई-मेल आई जिसके विषय में लिखा था कि यहां अंदर अस्पताल में बम है। ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर बम लगाए गए हैं जो जल्द फटने वाले हैं। सब मरेंगे। ई-मेल देखने वाले ने इसे तुरंत अपने अधिकारियों को भेजा। इसके बाद मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आया और हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में पूरी बिल्डिंग खाली कराई। भर्ती सभी 15 मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। जांच के लिए आए मरीजों और स्टाफ को भी बाहर निकालकर पूरी बिल्डिंग को घेरे में ले लिया। बम स्क्वॉड और खोजी कुत्तों ने इंस्टीट्यूट के हर कोने और कमरे की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंटल हेल्थ से जुड़े संस्थानों को भेजी गई धमकी भरी ई-मेल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने संबंधी ई-मेल के जरिए केवल चंडीगढ़ में ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित मेंटल हेल्थ से जुड़े संस्थानों को भेजी गई थी। धमकी भरे ई-मेल में दिल्ली के कुछ निजी अस्पतालों और रांची (झारखंड) के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री (सीआईपी) का भी नाम शामिल था। ई-मेल भेजने की जिम्मेदारी द ग्रुप टेररिजर्स-111 ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। उधर, जीएमसीएच-32 के प्रवक्ता ने बताया कि एमएचआई की डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पास धमकी भरा ई-मेल आया था। सूचना के बाद वहां के मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। मरीजों को जीएमसीएच-32 में शिफ्ट किया गया ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। वहीं मेल को जांच के लिए साइबर सेल को दे दिया गया है। साइबर सेल की मदद से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल कहां से आया है।

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ाई
मोहाली। मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। एयरपोर्ट पर पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए। सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि एयरपोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है लेकिन चंडीगढ़ में आई मेल में एयरपोर्ट पर बम का कोई जिक्र नहीं था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट दिया था जिसके बाद एयरपोर्ट की जांच की गई। बम स्क्वॉड और खोजी कुत्तों ने जांच की। मोहाली पुलिस के आलाधिकारी, क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल की टीमें निरीक्षण के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सबकुछ ठीक है, एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। उधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने तौर पर मामले की जांच शुरु कर दी है। संवाद


मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिली थी। जांच टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल को खाली करवा लिया गया था। जांच में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अब साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले का पता लगा रहे हैं। केस दर्ज करने की कार्रवाई अमल भी में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed