फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A bloody clash erupted between two groups of transgender individuals in a territorial dispute; a young man was kidnapped and his private parts were cut off.

Chandigarh News: इलाके की लड़ाई में किन्नरों के दो गुटों का खूनी संघर्ष, युवक का अपहरण कर प्राइवेट पार्ट काटा

Wed, 28 Jan 2026 06:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
A bloody clash erupted between two groups of transgender individuals in a territorial dispute; a young man was kidnapped and his private parts were cut off.
-पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा इलाज, हालत नाजुक
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच इलाके को लेकर चल रहा विवाद अब खौफनाक हिंसा में बदल गया है। वर्चस्व की इस जंग में हैवानियत की हदें पार करते हुए एक गुट से जुड़े युवक का अपहरण कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में मुख्य आरोपी रबीना महंत और उसके नौ साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई विद्यार्थी राव के बयानों के आधार पर की गई है। सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीड़ित मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह अन्य महंतों के साथ खानपुर गांव में एक शादी समारोह में बधाई लेने गया था। वहां रबीना महंत के गुट ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि यह इलाका उनका है। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने कैंची और चाकुओं से हमला कर दिया। इस संबंध में थाना डेहलों में शिकायत भी दी गई थी जिसके बाद आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत का आरोप है कि खानपुर की घटना के बाद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। इसी रंजिश के चलते 24 जनवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे, जब वह नाश्ता करने के बाद रोज गार्डन की ओर सैर के लिए निकला तो नजदीकी अस्पताल के पास आरोपियों ने उसे नशीली दवा सुंघाकर कार में अगवा कर लिया।पीड़ित के मुताबिक उसे दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। 26 जनवरी की रात आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

थाना डिवीजन नंबर-3 के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed