फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9th national craft mela started at kalagram manimajra

9वां नेशनल क्राफ्ट मेला शुरू, 18 राज्यों और चार देशों का कल्चर देखने आएं

Sat, 04 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
9th national craft mela started at kalagram manimajra
नेशनल क्राफ्ट मेला
9वें नेशनल क्राफ्ट मेले का लोक नृत्य से वीरवार सुबह शुभारंभ हो गया। इस बार 18 राज्यों के साथ चार देशों के कलाकार भी मेले में भाग लेने आए हैं। क्राफ्ट मेले का आगाज चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने नगाड़ा बजाकर किया। उनके साथ चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त एवं कल्चर अफेयर डायरेक्ट जितेंद्र यादव, सिटको की सीजीएम नवजोत कौर और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मेले का आयोजन नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किया गया है जो कि 12 नवंबर तक चलेगा। मेले में भारत के दादर नागर हवेली, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, आसाम, नागालैंड, उत्तराखंड, और पंजाब राज्यों की सांस्कृतिक की झलक देखने को मिली। मुख्य मेहमान का स्वागत सभी कलाकारों ने अपने अपने राज्यों की पोशाकों में सजकर किया। मेले में 18 राज्यों के साथ चार अंतरराष्ट्रीय देशों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति का रंग बिखेरेंगे।
विज्ञापन


जमीन पर पड़ा कागज उठाकर प्रशासक ने दिया सफाई का संदेश  
सुबह 11 बजे मेला स्थल पर पहुंचकर प्रशासक ने गेट से एंट्री करते ही सबसे पहले सामने पड़े नगाड़े को कलाकारों के साथ मिलकर अपने हाथों से बजाया। उसके बाद वह जैसे ही स्टेज की तरफ चले तो उन्होंने जमीन पर पड़े कागज को झुककर उठाया और कर्मचारी को देते हुए शहर और मेले को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। इस दौरान स्टेज तक जाने वाले रास्ते में मेले में आए सभी प्रदेशों के कलाकार उनके स्वागत के लिए खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक कलाकारों को मिलते हुए जैसे ही स्टेज के पास पहुंचने लगा तो स्टेज के सामने जमीन पर बैठकर ड्राइंग बना रहे बच्चों को देखकर वह उनके पास रुक गए। करीब 5 मिनट तक उन्होंने खड़े होकर बच्चों को ड्राइंग बनाते हुए देखा। कलाग्राम की तरफ से वीरवार को सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के करीब दो हजार बच्चे ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुलाए गए थे।

लोक नृत्य से हुई मेले की शुरुआत
मेले की शुरुआत ओडिशा नृत्य शंख वाद्यन के साथ हुई। इसके बाद दादर नागर हेवली के कलाकारों की ओर का तपरा डांस पेश किया। इसके बाद गुजरात के कलाकारों ने डांडिया से लोगों का मनोरंजन किया। गुजरात के बाद महाराष्ट्र के कलाकारों ने लवनी डांस पेश किया। चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इस बार प्रशासन ने इस मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले बनाने का प्रयास किया। हालांकि प्रयास थोड़ी देरी से शुरू हुआ, लेकिन इस बार प्रशासन के इस प्रयास को सफलता है और इस बार मेले में अफगानिस्तान से बंगला देश से भाग लेने के लिए कलाकार पहुंचें हैं।  


कलाग्राम में खानपान के ये इंतजाम
मेले में एनजेडसीसी ने इसमें 160 स्टाल्स लगाए जाएंगे। इसमें से 12 स्टाल्स यूटी के क्राफ्टमैन के होंगे। इसमें तीन स्टाल्स दादर नगर हवेली के तीन स्टाल उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन स्टाल्स को बंबू और बैली, हैसियन क्लाथ और थैच से तैयार किया गया है। इस मेले का इंट्री गेट दादर नगर हवेली के थीम पर तैयार किया गया है। फूडकोर्ट में 16 स्टाल्स हैं, इसमें दो स्टाल्स दादर नगर हवेली के हैं। जिसमें भारतीय पकवान मिलेंगे।

यह होंगे कार्यक्रम
2 नवंबर-राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा मैंगनियार गायन।
3 नवंबर-चंचल भारती-दिल्ली के ग्रुप में कव्वाली मुकाबला।
4 नवंबर-चंडीगढ़ के नवोदित कलाकारों द्वारा लोक गायन।
5 नवंबर-निजामी ब्रदर्स द्वारा कव्वाली नाइट का आयोजन।
6 नवंबर-अथी रथीस (द वैलिएंट ब्रदर्स) का आयोजन।
7 नवंबर-इमानत प्रीत द्वारा लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन।
8 नवंबर-नीले खान द्वारा सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन।
9 नवंबर-लोक कलाकार लाल चंद और कमाल खान नाइट।
10 नवंबर-लोक कलाकार जस्सी बब्बल की परफारमेंस।
11 नवंबर-गजिंदर फोगट का हरियाणवी लोक संगीत कार्यक्रम
12 नवंबर-लोक कलाकार अनमोल गगन द्वारा परफारमेंस।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed