{"_id":"667ed1ed7cef6c96e805e8f5","slug":"991-conductors-will-be-recruited-in-roadways-through-hkrn-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-456356-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रोडवेज में एचकेआरएन के माध्यम से होगी 991 कंडक्टरों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रोडवेज में एचकेआरएन के माध्यम से होगी 991 कंडक्टरों की भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग की ओर से एचकेआरएन (हरियाणा काैशल रोजगार निगम) के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय की ओर से सभी डिपो की तरफ से मांग के अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। कंडक्टरों की भर्ती के बाद प्रभावित रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व ग्रामीण स्तर पर परिवहन सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
वहीं, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान माया उनियाल और मीडिया प्रवक्ता रणजीत करोड़ा ने बताया कि एचकेआरएन से भर्ती का यूनियन विरोध करती है और पक्की भर्ती की मांग करती है। साथ ही कहा कि स्थायी कर्मचारियों की भर्ती होने से जनता को स्थायी व बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही कहा कि अगर सरकार ने एचकेआरएन के माध्यम से कंडक्टरों की भर्ती की तो विरोध किया जाएगा और जरूरत पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
डिपो अनुसार भर्ती होने वाले परिचालकों का ब्योरा
डिपो
परिचालकों की भर्ती
अंबाला 20
चंडीगढ़ 40
चरखी दादरी 30
दिल्ली 11
फतेहाबाद 22
झज्जर 50
करनाल 60
पलवल 41
यमुनानगर 45
कुरुक्षेत्र 53
सिरसा 49
पंचकूला 85
सोनीपत 54
हिसार 62
रेवाड़ी 25
फरीदाबाद 60
जींद 70
पानीपत 20
रोहतक 15
गुरुग्राम 85
नूंह 40
नारनौल 54