{"_id":"5e0bab938ebc3e87dd3c8f37","slug":"99-million-gst-defaulter-head-master-saloon-seal-chandigarh-news-pkl361691333","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 लाख का जीएसटी डिफाल्टर हेड मास्टर सैलून सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 लाख का जीएसटी डिफाल्टर हेड मास्टर सैलून सील
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएसटी रिटर्न नहीं भरने पर सेक्टर 8 के हेडमास्टर सैलून पर मंगलवार को जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने सील लगा दी। 99 लाख रुपये के बकाए टैक्स पर टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने पहले ही सैलून को डिफाल्टर की सूची में डाल रखा था। इससे पहले डिपार्टमेंट की टीम ने सैलून में रखे जरूरी दस्तावेजों को खंगाला।
हेड मास्टर्स सैलून को जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने कई बार नोटिस देकर टैक्स जमा कराने को कहा था। इसके बाद भी सैलून के मालिक वीर कौल ने टैक्स जमा नहीं कराया था। इस पर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की टीम मंगलवार को हेड मास्टर्स सैलून पर रेड करने पहुंची। जहां पहले तो सैलून संचालकों ने काफी विरोध किया, लेकिन पुलिस और विभागीय अधिकारियों के दबाव के बाद दो घंटे तक जरूरी दस्तावेजों को खंगाला गया। इसके बाद सैलून को सील कर दिया। मौके पर पहुंचे ईटीओ संजीव मदान ने सैलून के शोरूम को सील कर विभागीय नोटिस पर तीनों डायरेक्टर वीर कौल, करनबीर सिंह सिद्धू और लवेन वर्मा के हस्ताक्षर करवा कर नोटिस रिसीव कराया।
मीडिया कर्मियों पर भड़का सैलून संचालक
जीएसटी एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की कार्रवाई से झल्लाया सैलून संचालक वीर कौल मीडिया कर्मियों पर भड़क गया। संचालक द्वारा एक अखबार के फोटो जर्नलिस्ट से हाथापाई कर कैमरा छीनने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद ही संचालक शांत हुआ।
विज्ञापन
जुलाई 2017 से मार्च 2019 तक का नहीं जमा कराया टैक्स
असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट आरके चौधरी ने बताया कि सेक्टर-8 स्थित हेड मास्टर्स सैलून ने 1 जुलाई, 2017 से 31 मार्च, 2018 तक यूटीजीएसटी 7.58 लाख रुपये और सीजीएसटी 7.58 लाख रुपये टैक्स के तौर पर जमा नहीं कराया था। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल, 2018 से 31 मार्च 2019 तक हेड मास्टर्स सैलून ने 42.11 लाख रुपये यूटीजीएसटी और 42.11 लाख रुपये सीजीएसटी टैक्स के तौर पर जमा नहीं कराया है। एईटीसी आरके चौधरी ने बताया कि हेड मास्टर्स सैलून के खिलाफ कुल 99,40,942 रुपये बकाया टैक्स डिमांड पेंडिंग था। जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई है।
तीन बार भेजा गया सैलून संचालक को नोटिस
टैक्स जमा कराने के लिए तीन बार हेड मास्टर्स सैलून को डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस भेजा गया। एईटीसी आरके चौधरी ने बताया कि हेड मास्टर्स सैलून को टैक्स डिफाल्टर घोषित किए जाने के बाद तीन बार नोटिस भेजा बकाया टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया। फिर भी सैलून ने अपना बकाया टैक्स जमा नहीं कराया।