{"_id":"60881e253f585a20b611ce1d","slug":"98-percent-of-corona-patients-recovered-in-home-isolation-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: पंजाब में घर में ही ठीक हो गए 98 फीसदी संक्रमित, घरेलू एकांतवास बना मददगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: पंजाब में घर में ही ठीक हो गए 98 फीसदी संक्रमित, घरेलू एकांतवास बना मददगार
Tue, 27 Apr 2021 07:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:58 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 221833 संक्रमितों को घरेलू एकांतवास में रखा गया था। जबकि लगभग 39 हजार कोरोना के सक्रिय मामले घरेलू एकांतवास में हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है। प्रदेश में अब तक घरेलू एकांतवास में स्वस्थ लाभ ले रहे 98 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में 221833 संक्रमितों को घरेलू एकांतवास में रखा गया था। जबकि लगभग 39 हजार कोरोना के सक्रिय मामले घरेलू एकांतवास में हैं।
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के हल्के लक्षण और बिना लक्षण वाले मरीजों को अस्पतालों में दाखिल होने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीज टेस्ट के समय सिर्फ घरेलू एकांतवास में रहने का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक 221833 मरीजों को घरेलू एकांतवास में रहने की सलाह दी गई थी, जिनमें से 98 फीसदी टेलीफोन पर डॉक्टरी सलाह प्राप्त कर ठीक हो गए। अब तक केवल 2331 मरीजों को ही संस्थागत निगरानी के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 190000 कोरोना फतेह किटों, जिसमें पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्टीमर और जरूरी दवाएं हैं, की खरीद की गई है। इन किटों को घरेलू एकांतवास वाले मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए घरों में ही बांटा जा रहा है। अप्रैल में 38169 कोरोना फतेह किटें बांटी गईं। जरूरतमंद मरीजों को फूड किटों के अलावा 10000 पोस्ट हेल्थ केयर किटें भी बांटी गईं हैं।