फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   970 ex-servicemen got registered, 22 companies will provide employment to 800

Chandigarh News: 970 पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण, 22 कंपनियां देंगी 800 को रोजगार

Thu, 14 Dec 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
970 ex-servicemen got registered, 22 companies will provide employment to 800
चंडीगढ़। सेना में सेवाएं देने के बाद रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए बुधवार को चंडीगढ़ स्थित थ्री बीआरडी एयर फोर्स स्टेशन में रोजगार मेले व सेमिनार का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्रालय, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्वास महानिदेशालय की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में रोजगार प्रदाताओं और पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाते हुए रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वायु सेना मुख्यालय के महानिदेशक (एडमिन) एयर मार्शल पीके घोष ने किया। उनके साथ कार्यक्रम में पुनर्वास (पश्चिम जोन) के अपर महानिदेशक ब्रिगेडियर वीके झा, एयर कमोडोर राजीव श्रीवास्तव, एओसी थ्री बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन, चंडीगढ़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले में 22 कंपनियों ने 800 रिक्तियों (नौकरियों) की पेशकश की। जॉब फेयर में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के करीब 970 पूर्व सैनिकों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। जॉब फेयर के दौरान विभिन्न कंपनियों की ओर से उद्यमिता मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। साक्षात्कार/स्क्रीनिंग किए गए पूर्व सैनिकों को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों, मध्य/वरिष्ठ स्तर के प्रबंधकों से लेकर रणनीतिक योजनाकारों और परियोजना निदेशकों तक के पदों के लिए नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह आयोजन कॉर्पोरेट और वेटर्न्स दोनों के लिए फायदेमंद रहा, जहां वेटर्न्स को अपने सेवाकाल के दौरान अर्जित तकनीकी और प्रशासनिक कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच मिला। वहीं, अनुभवी, अनुशासित और प्रशिक्षित पूर्व सैनिकों के समूह की स्क्रीनिंग से कॉर्पोरेट्स को लाभ हुआ। जॉब फेयर में एलआईसी, बजाज एलियांज, एचडीएफसी लाइफ, कोटक महिंद्रा आदि कंपनियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed