फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   95 passengers of two flights to Srinagar cancelled their tickets

Chandigarh News: श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानों के 95 यात्रियों ने रद्द कराई टिकट

Thu, 24 Apr 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
95 passengers of two flights to Srinagar cancelled their tickets
चंडीगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानों के कुल 95 यात्रियों ने अपनी टिकटें रद्द करा दीं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को सुबह 9.45 बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6056 में 180 सीटों में से केवल 125 यात्रियों ने ही यात्रा की। इस उड़ान के 55 यात्रियों ने अपनी टिकटें कैंसिल करा दीं। वहीं, दोपहर 1.05 बजे उड़ान भरने वाली दूसरी इंडिगो फ्लाइट 6ई 6871 में 180 सीटों में से 140 यात्रियों की उपस्थिति दर्ज हुई, जबकि 40 यात्रियों ने डर और अनिश्चितता के माहौल के चलते अपनी टिकटें रद्द करवा दीं।
विज्ञापन


हालांकि, श्रीनगर से चंडीगढ़ आने वाली दोनों उड़ानों दोपहर 12.05 बजे की इंडिगो फ्लाइट 6ई 6015 और शाम 4.05 बजे की फ्लाइट 6ई 229 में यात्रियों की संख्या पूरी क्षमता के साथ देखी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रोजाना दो ही उड़ानें संचालित होती हैं, जो अपने निर्धारित समय पर रवाना हुईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों की संख्या में कमी के बावजूद किसी अतिरिक्त उड़ान की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरलाइंस को किराया न बढ़ाने के दिए निर्देश

इस बीच, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक आपात बैठक की। बैठक में मंत्री ने सभी एयरलाइंस को श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराये में किसी भी तरह की वृद्धि न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने एयरलाइंस को इस मुश्किल समय में यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न डालने के लिए नियमित किराया बनाए रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed