{"_id":"60ae566a8ebc3e00b1557768","slug":"92-year-old-mother-in-law-beaten-by-daughter-in-law-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 92 साल की सास को बहू ने पीटकर घर से निकाला, गंभीर घायल वृद्धा हिसार रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 92 साल की सास को बहू ने पीटकर घर से निकाला, गंभीर घायल वृद्धा हिसार रेफर
Wed, 26 May 2021 07:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 May 2021 07:42 PM IST
सार
पुत्रवधू ने इससे पहले भी सास के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तब गली में बैठी बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटला गांव की 92 वर्षीय बुजुर्ग रजनी को उसकी पुत्रवधू ने पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद घायल अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। इससे पूर्व भी महिला ने अपनी सास के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बुजुर्ग के बेटे ने आरोप लगाया है कि पुत्रवधू ने फिर मंगलवार को मारपीट की। दरअसल, मामला हांसी के भाटला गांव का है।
विज्ञापन
11 मई को सोशल मीडिया पर गली में जमीन पर बैठी एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बुजुर्ग महिला ने पुत्रवधू व पोते पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुत्रवधू व पोते के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन आरोप है कि मंगलवार को फिर पुत्रवधू ने बुजुर्ग सास पर हमला कर गला घोंटकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बुजुर्ग का बेटा राजबीर शहर आया था और सूचना मिलते ही वह गांव में पहुंचा। इसके बाद अपनी घायल मां को सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां से डॉक्टरों ने बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन