फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   92 new positive cases of covid-19 found in Chandigarh, Panchkula and Mohali

कोरोना: ट्राइसिटी में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 92 संक्रमित, मौलीजागरां की 61 वर्षीय वृद्धा की मौत

Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ में जीएमसीएच-32 की दो नर्सिंग ऑफिसर समेत 29 नए केस
  •  पंचकूला में 27, मोहाली में 36 नए कोरोना संक्रमित मिले
  • कोरोना से चंडीगढ़ में यह तेरहवीं मौत, पॉजिटिव केस हुए 780

विज्ञापन
92 new positive cases of covid-19 found in Chandigarh, Panchkula and Mohali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी में बुधवार को रिकॉर्ड 92 कोरोना संक्रमितों के मिलने और एक पॉजिटिव मरीज की मौत से हड़कंप मच गया। एक दिन में नए संक्रमितों के मिलने की ट्राइसिटी में यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले बीते 17 जुलाई को सर्वाधिक 88 मरीज में मिले थे। बुधवार को मिले नए मरीजों में चंडीगढ़ के 29, मोहाली के 36 और पंचकूला के 27 मरीज शामिल हैं। दिनों दिन बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक के अधिकारी चिंतित हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ में बुधवार को एक और मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। मृतक की पहचान मौलीजागरां के विकास नगर निवासी 61 साल की वृद्धा के रूप में हुई है। वृद्ध महिला का इलाज पंचकूला सेक्टर-21 स्थित अलकेमिस्ट हॉस्पिटल में चल रहा था। वृद्धा को मधुमेह, उच्च रक्तचाप व अन्य स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां भी थीं। वहीं, शहर में मिले नए संक्रमितों में जीएमसीएच-32 की दो नर्सिंग ऑफिसर और पीजीआई कैंपस के चार मरीज भी शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के साथ शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 780 हो गई है, जिनमें से 526 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को मिले 29 नए मरीजों में सेक्टर-9 की 71 साल की बुजुर्ग, सेक्टर-18 की 24 साल की युवती, जीएमसीएच-32 की 30 साल की नर्सिंग ऑफिसर, मौलीजागरां निवासी नौ साल का बच्चा, रामदरबार में रहने वाली जीएमसीएच-32 की 25 साल की नर्सिंग ऑफिसर, सेक्टर-43 का 51 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-45 का 60 वर्षीय बुजुर्ग और 32 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-28 के 55 साल के पुरुष, धनास के 56 साल के पुरुष, सेक्टर-29 के 29 साल के युवक, पीजीआई कैंपस की 31 साल की महिला, 32 साल के पुरुष, दो साल और साढ़े चार साल के दो बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-41 में 49 साल का पुरुष, बडहेड़ी में 30 साल का पुरुष, सेक्टर-11 में 56 साल की महिला, रामदरबार में 21 साल की युवती, सेक्टर-42 में 59 साल का पुरुष, सेक्टर-37 में 65 साल का बुजुर्ग, सेक्टर-47 में 44 साल का पुरुष, सेक्टर-30 में 37 साल का पुरुष, मनीमाजरा में 70 साल का बुजुर्ग, सेक्टर-20 में 57 साल का पुरुष, 53 साल की महिला, सेक्टर-19 में 38 साल का पुरुष और सेक्टर-21 में 42 साल का पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी मरीज जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 और पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। अभी 46 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है।  

आठ मरीज हुए डिस्चार्ज  
वहीं दूसरी तरफ बुधवार को कोरोना के 8 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन मरीजों में सेक्टर-32 का 42 साल का पुरुष, सेक्टर-51 के 55 साल का पुरुष, खुड्डा लाहौरा के 24 साल का युवक, सेक्टर-41 की 18 साल की युवती, सेक्टर-52 के 40 साल का पुरुष, छह साल का बच्चा, 39 साल की महिला और सेक्टर-7 का 58 साल पुरुष शामिल है। यह सभी मरीज सूद धर्मशाला और धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती थे। 

आईटीबीपी और सीआरपीएफ के सात-सात जवानों समेत पंचकूला में मिले 27 कोरोना मरीज
पंचकूला में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोरोना के 27 मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। पंचकूला में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के सात-सात जवानों समेत सेक्टर-9 में चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं दो पॉजिटिव बरवाला और एक रायपुररानी से मिला है। इसके अलावा छह लोग बाहरी राज्यों के हैं। इनमें दिल्ली से दो, चंडीगढ़ से दो, खरड़ से एक और ढकोली से एक मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि इनके संपर्क में आए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री जांची जा रहा है। सभी को विभिन्न आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों का कैंप सील कर दिया गया है। पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, ताकि लोगों को होम क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए जा सकें। जहां से कोरोना के केस मिल रहे हैं, उन जगहों को नगर निगम की ओर से सैनिटाइज किया जा रहा है। 

छेड़छाड़ का आरोपी कोरोना पॉजिटिव, तीन पुलिसकर्मी क्वारंटीन 
महिला से आपत्तिजनक हरकत कर उन्हें अपशब्द कहने और धमकी देने के आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चलते ही उसे गिरफ्तार करने वाले दो कांस्टेबल और मामले की जांच अधिकारी महिला हेड कांस्टेबल का कोरोना टेस्ट कराया गया। वहीं तीनों पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार महिला थाना पुलिस ने सोमवार को महिला से आपत्तिजनक हरकत कर उन्हें अपशब्द कहने और धमकी देने के आरोप में सेक्टर-12 निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे अदालत में पेश किया और कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेजा। वहीं आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed