फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9,105 vehicles have been sold in the city since September

Chandigarh News: शहर में सितंबर से अब तक 9,105 वाहनोंं की हुई बिक्री

Thu, 23 Oct 2025 12:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
9,105 vehicles have been sold in the city since September
दिवाली पर कुल 4,906 वाहन बिके, इसमें 3,337 टू व्हीलर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में दो महीने के अंदर कुल 9,105 वाहनों की ब्रिकी हुई है। विशेष तौर पर दिवाली के त्योहार पर अक्टूबर में अब तक 4,906 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 3,337 टू व्हीलर चंडीगढ़ आरएलए के पास पंजीकृत कराए गए। जनवरी से अब तक आरएलए चंडीगढ़ और एसटीए के पास कुल 40,246 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अक्तूबर में दिवाली के अवसर पर 1,303 कारें-एलएमवी और 127 थ्री व्हीलर खरीदे गए हैं। अक्टूबर में अब तक आरएलए के पास पंजीकृत हुए 4,906 वाहनों में से 1,389 पेट्रोल एथेनॉल, 241 पूरी तरह इलेक्टि्रक वाहन और 97 पेट्रोल हाइब्रिड गाड़ियां रजिस्टर्ड हुई हैं। बड़ी बात है कि डीजल गाड़ियों की डिमांड अब नीचे जा रही है। इस माह सिर्फ 325 डीजल गाड़ियां बिकी हैं।

जीएसटी में छूट से कार बाजार में आया उछाल
शहर के कार शोरूम मालिकों ने बताया कि 22 सितंबर को केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में जो कटौती की उसका सीधा असर व्हीकल सेगमेंट पर भी पड़ा है। शहर में टाटा, मारुति, महिंद्रा, टोयोटा, किया व अन्य कंपनियों की गाड़ियों पर त्योहार पर विशेषकर नवरात्रि से शुरू हुए जीएसटी दरों में बदलाव से दिवाली तक गाड़ियों में आई काफी छूट का लोगों ने फायदा उठाया। जीएसटी घटने से हर कंपनी की कारों पर 50 हजार से 1 लाख रुपये तक का बेनीफिट मिला है।
विज्ञापन


20,328 टू व्हीलर बिक अब तक
जनवरी से लेकर अब तक शहर में 20,328 टू व्हीलर चंडीगढ़ आरएलए के पास रजिस्ट्रर्ड हुए हैं। जबकि 16,475 कारें, 1726 थ्री व्हीलर और 2,384 पूरी तरह इलेक्टि्रक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। पेट्रोल एथेनॉल युक्त अब तक 6,438 वाहन और 1,642 इलेक्टि्रक बैटरी ऑपरेटेड वाहनों की सेल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed