फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   91 hotels and pubs's alcohol stock sealed in chandigarh

91 होटलों व पब में शराब का स्टॉक सील, होटल इंडस्ट्री को करोड़ों का झटका

Sun, 02 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
91 hotels and pubs's alcohol stock sealed in chandigarh
91 होटलों व पब में शराब का स्टॉक सील - फोटो : अमर उजाला
शहर के 66 होटलों व रेस्तरां और 25 बीयर बार में शराबबंदी हो गई है। इससे होटल इंडस्ट्री पर संकट छा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन


डिपार्टमेंट के असिस्टेंट एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर रविंदर कौशिक ने बताया कि  स्टॉक ऑडिट के लिए एरिया वाइज ईटीओ की निगरानी में 9 टीमें गठित कर दी गई हैं। इन नौ टीमों ने शनिवार को सभी 91 होटलों, रेस्टोंरेंट व बार में चेकिंग अभियान शुरू किया। यहां पर रखे सभी स्टॉक की जांच की और उसे सील कर दिया है। इस दौरान कहा गया कि विभाग की मंजूरी के बाद ही शराब कारोबारी अपने स्टॉक को आगे होटल व रेस्तरां में ट्रांसफर कर सकेंगे, जोकि स्टेट व नेशनल हाइवे के दायरे में नहीं आते हों।
विज्ञापन


होटल इंडस्ट्री को 150 करोड़ का नुकसान 
शराबबंदी होने से होटल एंड रेस्टरेंट्स एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ खफा है। शनिवार को एसोसिएशन ने बैठक कर होटलों में शराबबंदी से होने वाले घाटे पर मंथन किया। एसोसिएशन के प्रधान अरविंदर पाल सिंह ने कहा कि शराब कारोबार बंद होने के कारण इंडस्ट्री को हर माह 150 करोड़ रुपये का घाटा झेलने पड़ेगा। वहीं इसका असर आने वाले समय में टूरिज्म, हॉस्पिटेलिटी और होटल इंडस्ट्री पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि सोमवार को सेक्टर 17 प्लाजा में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के सभी होटल व रेस्तरां इंडस्ट्री शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेगी। साथ ही कारोबारियों व होटल मालिकों ने पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर का दरवाजा खटखटकाने का फैसला किया है। 

 होटल व रेस्तरां में काम करने वाले 4 हजार लोग हो जाएंगे बेरोजगार

91 hotels and pubs's alcohol stock sealed in chandigarh
91 होटलों व पब में शराब का स्टॉक सील - फोटो : अमर उजाला
होटलों में शराबबंदी से 7 करोड़ का नुकसान होगा
आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चंडीगढ़ के मध्यमार्ग व नेशनल हाइवे 21 पर स्थित रेस्तरां, बीयर बार और होटलों पर अब शराब नहीं परोसी जाएगी। प्रशासन को भी लाइसेंस फीस के रूप में आने वाले 7 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

ठेकों की नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू होगी
कौशिक ने बताया कि  शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी। दो से चार अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया जारी रहेगी। 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे टैगोर थिएटर में टेंडर ओपन किया जाएगा। वहीं, 6 अप्रैल को टेंडर अलॉट की घोषणा की जाएगी।

 होटल व रेस्तरां में काम करने वाले 4 हजार लोग हो जाएंगे बेरोजगार
चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कहा कि मध्यमार्ग व नेशनल हाइवे 21 पर स्थित होटल, रेस्तरां और बार में शराबबंदी के कारण शहर के 4 हजार युवा बेरोजगार हो जाएंगे। स्टेट  व नेशनल हाइवे के 500 मीटर के दायरे में आने वाले शराब के ठेके  और होटल व रेस्तरां में शराब परोसने पर पाबंदी के कारण करीब 50 प्रतिशत सेल नीचे गिरेगी, जिससे होटल व रेस्तरां इंडस्ट्री में आने वाले दिनों में रोजगार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed