{"_id":"60b935859e472d52bb288bc6","slug":"91-deaths-and-2206-new-corona-cases-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में संक्रमण: कोरोना से 91 की मौत, 2206 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस ने ली तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में संक्रमण: कोरोना से 91 की मौत, 2206 नए पॉजिटिव मिले, ब्लैक फंगस ने ली तीन की जान
Fri, 04 Jun 2021 02:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:44 AM IST
सार
पंजाब में गुरुवार को ब्लैक फंगस से तीन लोगों ने दम तोड़ा। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से 49 लोगों की जान चली गई है। इस संक्रमण से पीड़ित कुल 343 मामले सामने आ चुके हैं। उधर, कोरोना की दूसरी लहर पंजाब में कमजोर पड़ने लगी है। रोजाना मिलने वाले नए संक्रमित और मौतों का आंकड़ा भी घटने लगा है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। गुरुवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 49 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। सूबे में अब तक ब्लैक फंगस के 343 मामले आ चुके हैं, जिनमें 46 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 58 मामले सामने आ चुके हैं। वर्तमान में ब्लैक फंगस से पीड़ित 276 मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में और 67 का सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पंजाब में इस बीमारी से पीड़ित 343 मरीजों में 297 पंजाब से संबंधित हैं अन्य 46 मरीज दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से 91 की मौत, 2206 मिले नए संक्रमित
पंजाब में कोरोना संक्रमण से गुरुवार को 91 मौतें हो गईं। अमृतसर में 7, बरनाला में 2, बठिंडा में 13, फरीदकोट में 3, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 6, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 2, लुधियाना में 6, मानसा में 6, मोगा में 1, मोहाली में 4, मुक्तसर में 5, पठानकोट में 1, पटियाला में 10, रोपड़ में 3, संगरूर में 4, एसबीएस नगर में 1, तरनतारन में 3 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के 2206 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
राजिंदरा में दो नए ब्लैक फंगस के केसों की पुष्टि
पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में गुरुवार को दो नए ब्लैक फंगस के केस रिपोर्ट हुए। जिले में ब्लैक फंगस की कुल संख्या बढ़कर 44 हो गई है। अब तक आठ की राजिंदरा और एक की निजी अस्पताल में मौत हो चुकी है।