फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   90 thousand cigarettes and 1.5 lakh cash stolen after breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़ 90 हजार की सिगरेट व डेढ़ लाख नकदी चोरी

Tue, 05 Jan 2021 08:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
90 thousand cigarettes and 1.5 lakh cash stolen after breaking the lock of the house
मनीमाजरा। मौली जागरां के विकास नगर के एक मकान से चोरों ने 90 हजार रुपये की सिगरेट, आभूषण व डेढ़ लाख नकदी चुरा ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद मौलीजागरां थाना पुलिस ने सरबजीत गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा-380, 457 के तहत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरबजीत गुप्ता ने बताया कि उनका मौली जागरां के विकास नगर के मकान नंबर-386 में ग्राउंड फ्लोर का मकान है। नववर्ष के अवसर पर वह अपने गांव गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने एक जनवरी की रात को उनके घर के ताले तोड़कर अंदर से अलग-अलग ब्रांड्स की 90 हजार रुपये की सिगरेट के साथ-साथ सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र व डेढ़ लाख नकदी चुरा ली। सरबजीत गुप्ता सिगरेट भेजने के व्यापारी है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed