{"_id":"5fb6d1868ebc3e9bc36972cd","slug":"90-people-got-house-key-in-maloya-on-third-day-many-people-started-living-chandigarh-news-pkl3945477160","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन मलोया में 90 लोगों को मिली मकान की चाबी, कई लोगों ने रहना किया शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन मलोया में 90 लोगों को मिली मकान की चाबी, कई लोगों ने रहना किया शुरु
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने वीरवार को सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले करीब 90 लोगों को मलोया में फ्लैट की चाबी दी। मलोया में लगे कैंप का वीरवार को तीसरा दिन रहा। शुक्रवार को आखिरी दिन होगा। इस बीच जिन लोगों को चाबी मिल चुकी है, उनमें से कुछ लोगों ने यहां रहना भी शुरू कर दिया है।
हाउसिंग बोर्ड ने बीते दिनों पहला ड्रा निकाला था, जिसमें 352 लोगों को मकान नंबर जारी किए गए थे। इसके बाद इन 352 लोगों को अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए और मंगलवार को चाबी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। चाबी देने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने मलोया के फ्लैट नंबर-2219 और 2220 में पजेशन ऑफिस बनाया है। यहां पर लोगों के सभी दस्तावेजों की जांच कर चाबी सौंपी जा रही है। चाबी देने के बाद लोगों को 3 दिन का समय दिया जाएगा, ताकि वह अपने पुराने घर को खाली कर सकें।
शनिवार से हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-52 के टीन शेड कॉलोनी को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगा। मलोया में जिन लोगों को फ्लैट मिल रहा है, उनसे बोर्ड ने 4000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए हैं। इसमें से 3000 रुपये एक महीने का किराया और 500-500 रुपये बिजली और पानी के कनेक्शन के सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए हैं।