फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 SHO and 900 deletions gunman, punjab elections

पंजाब चुनाव: आयोग ने कसी कमर, 9 एसएचओ और 900 गनमैन हटाए

Thu, 19 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
9 SHO and 900 deletions gunman, punjab elections
मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने प्रदेश के विभिन्न थानों में तैनात नौ पुलिस अफसरों को हटाकर उनके मूल कैडर में भेज दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में अलग-अलग वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात किए गए 900 सुरक्षाकर्मियों को भी हटा लिया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह और पंजाब पुलिस के नोडल अधिकारी एडीजीपी वीके भावरा ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसएचओ, एडिशनल एसएचओ और थाना इंचार्ज के पद पर तैनात नौ पुलिस अफसरों को हटाकर उनके मूल कैडर में भेजा गया है। जांच में सामने आया था कि ऐसे नौ अफसरों को एसएचओ, थाना प्रभारी नियुक्त किया गया था जो पंजाब पुलिस के अलग-अलग कैडर से थे और उन्हें एसएचओ की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती थी।
विज्ञापन


वीके सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात 400 गनमैन हो पहले ही हटा दिया था और अब 900 और गनमैन हटा लिए गए हैं। अब तक 1200 सुरक्षाकर्मी अपने स्टाफ में लौट गए हैं। ईसीओ वीके सिंह ने बताया कि वाई, एक्स, जेड और जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में अब तक वीवीआईपी से वापस लिए 1200 गनमैन

9 SHO and 900 deletions gunman, punjab elections
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान - फोटो : File Photo
एडीजीपी भावरा ने बताया कि विभिन्न लोगों की सुरक्षा में 1300 गनमैन तैनात थे, जिनमें से अब 1200 को वापस बुला लिया गया है। ईसीओ वीके सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रदेश के विभिन्न बोर्डों और निगमों में चेयरमैन के पद पर नियुक्त किए गए राजनीतिक लोगों के कामकाज पर पूरी तरह रोक लगाते हुए संबंधित बोर्ड और निगम का कामकाज उसके सचिव के सुपुर्द कर दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे चेयरमैनों को मिली सरकारी सुविधाएं, गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार, चुनाव लड़ने वाले बड़े दलों के प्रत्याशियों की सुरक्षा में तीन और निर्दलीय प्रत्याशियों की सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के कई प्रत्याशियों ने सुरक्षा लेने से इनकार किया है लेकिन आयोग नियमानुसार सुरक्षा मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है।

हरसिमरत और भगवंत बोले - हम शांतिप्रिय
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि जलालाबाद के आप प्रत्याशी भगवंत मान और शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ मामलों में आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किए थे। उन्होंने बताया कि नोटिस के जवाब में भगवंत मान और हरसिमरत कौर बादल के जवाब लगभग एक जैसे हैं। शिअद ने भगवंत मान पर लोगों को प्रतिद्वंद्वी नेताओं पर पत्थर बरसाने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को शिकायत पत्र के साथ भगवंत मान के भाषण की सीडी भी सौंपी थी।

वहीं, प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने की घटना के बाद सांसद हरसिमरत कौर द्वारा दिए गए बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि दोनों ने अपने जवाब में लिखा है कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है जबकि वे लोकतंत्र का पूरा सम्मान करते हैं और शांतिप्रिय माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए वचनबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed