फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   9 IAS officers transferred in Haryana

हरियाणा में तबादलों का दौर जारी, नौ IAS और 13 HCS अधिकारी फिर हुए इधर से उधर

Tue, 03 Sep 2019 01:44 AM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
9 IAS officers transferred in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 13 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सोनीपत नगर निगम आयुक्त दिनेश सिंह यादव को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव लगाया गया है। पानीपत की उपमंडल अधिकारी (सिविल)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर और सहकारिता विभाग की अतिरिक्त सचिव वीना हुड्डा को कैथल की अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव और सहकारिता विभाग की अतिरिक्त सचिव लगाया है। 

विज्ञापन


होडल के उपमंडल अधिकारी (सिविल)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर वत्सल वशिष्ट को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, गुरुग्राम और डीआरडीए, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। पानीपत नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (सिविल)-सह-अतिरिक्त क्लेक्टर, पानीपत का कार्यभार सौंपा है। हरियाणा पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) मनीता मलिक को अंबाला का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव और विशेष अधिकारी, एपीजेड, अंबाला और हरियाणा पर्यटन की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सचिव अमृता सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है। चकबंदी, रोहतक के संयुक्त निदेशक अमित कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमंडल अधिकारी (नागरिक), फरीदाबाद का कार्यभार दिया गया है। हरियाणा रोडवेज, दिल्ली के महाप्रबंधक विवेक कालिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा शहारी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद के संपदा अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भारत भूषण गोगिया को फरीदाबाद जिला परिषद और डीआरडीए, फरीदाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद का महाप्रबंधक लगाया गया है। कालका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और उच्चतर शिक्षा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उच्चतर शिक्षा विभाग के उप सचिव वीरेंद्र चौधरी को नगर निगम, पुराना फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट गगनदीप सिंह को नगर निगम, फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया है।

 नूंह जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पलवल जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार को नूह जिला परिषद और डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और भिवानी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव गगनदीप सिंह को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव लगाया है। एचसीएस सत्येंद्र दूहन के पोस्टिंग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

9 आईएएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

हरियाणा सरकार ने 9 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की महानिदेशक रेणू एस. फुलिया को शहरी संपदा, हरियाणा की महानिदेशक लगाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, राज्य शहरी आजीविका मिशन और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक बलकार सिंह को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के निदेशक और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार विभाग के विशेष सचिव रमेश चन्द्र बिधान को हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। हिसार के अतिरिक्त जिला उपायुक्त, एपीजेड, हिसार के विशेष अधिकारी, आरटीए के सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह मान को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार का प्रशासक और शहरी संपदा, हिसार का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अशोक कुमार शर्मा को अंबाला का उपायुक्त और एक्साइज एरिया, अंबाला कैंट में सरकारी जमीन के प्रबंधन के लिए ईओ लगाया गया है। परिवहन आयुक्त और परिवहन विभाग के विशेष सचिव प्रभजोत सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के निदेशक और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। 

यमुनानगर के उपायुक्त और यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त और सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव मुकुल कुमार को शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त सचिव, यमुनानगर का उपायुक्त और यमुनानगर नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है। अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त, एपीजेड, अंबाला के विशेष अधिकारी, आरटीए के सचिव और अंबाला नगर निगम के आयुक्त शक्ति सिंह को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए का सचिव लगाया गया है। पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त, आरटीए के सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह को हिसार का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए का सचिव और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed