फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   88 cases of stubble burning in Haryana case registered against three

हरियाणा में खूब जल रही पराली: प्रदेश में पराली जलाने के 88 मामले मिले, पीजीआई चंडीगढ़ ने चेताया

Tue, 24 Sep 2024 10:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

लाख कोशिशों के बावजूद हरियाणा में पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस साल अभी तक 88 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं तीन के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
88 cases of stubble burning in Haryana case registered against three
पंजाब में जलने लगी पराली - फोटो : ANI/File

विस्तार

हरियाणा में पराली जलाने के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में सरकार की तमाम कोशिशों और सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं अब दोबारा बढ़ने लगी है। अभी तक पराली जलाने के कुल 88 मामले आ चुके है। अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज किया है। 
विज्ञापन


हालांकि, पिछली बार 24 सितंबर 2023 तक राज्य में पराली जलाने के 94 मामले सामने आए थे, इस आधार पर अभी तक छह मामले कम आए है। सरकार की ओर से पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि भी घोषित की गई है। इसके अलावा जागरूकता फैलाने के लिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 2019 में 6,328 मामले पराली जलाने के आए थे, जबकि 2020 में संख्या घटकर 4,202 हो गई थी। हालांकि, 2021 में संख्या बढ़कर 6,987 हो गई थी। इसके बाद 2022 में 3,661 और 2023 में 2,303 मामले दर्ज किए गए थे। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार संबंधित विभागों की कोशिश से 2022 के मुकाबले 2023 में पराली जलाने के 37 प्रतिशत मामलों में कमी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं खतरनाक, कैंसर भी होता है

चंडीगढ़ पीजीआई में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल ने बताया कि पराली से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। दरअसल, सर्दियों के कारण धुआं इधर-उधर नहीं होता है और आसपास रहने वाले किसानों के स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे 30 प्रतिशत आंख, गले में खरास, त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ 70 प्रतिशत गंभीर बीमारियों पैदा कर देता है। इसमें कैंसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed