{"_id":"60a3f6698ebc3ecd8b232b40","slug":"867-beats-corona-526-patients-found-chandigarh-news-pkl413757552","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : 867 ने कोरोना को दी मात, मिले 526 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 : 867 ने कोरोना को दी मात, मिले 526 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 526 नए संक्रमित मिले, जबकि 867 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं, 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 526 संक्रमितों में 221 महिलाएं और 305 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 2836 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 181 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 7035 है, जबकि अब तक 647 मरीजों की जान जा चुकी है। मनीमाजरा से 37, मौलीजागरां से 16, राम दरबार से 12, धनास से 23, सेक्टर 56 से 18, सेक्टर-8 से 10 , सेक्टर-15 से 20, सेक्टर-20 व 21 से 13-13, सेक्टर-25 से 16, सेक्टर-26 से 10, सेक्टर-29 से 20, सेक्टर-30 से 13, सेक्टर 40 से 17, सेक्टर 41 से 15, सेक्टर 45 से 21 संक्रमित मरीज मिले हैं।
इनकी गई जान
सेक्टर-45 निवासी 61 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी रोग व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। सेक्टर-48 निवासी 69 साल के वृद्धा की पंचकूला के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वह मधुमेह ग्रस्त थी। सेक्टर-41 निवासी 63 साल के वृद्ध की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। हल्लोमाजरा निवासी 62 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह उच्च रक्तचाप और सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। राम दरबार निवासी 52 साल की महिला की पीजीआई में मौत हो गई। वह अस्थमा, मधुमेह व उच्च रक्तचाप से ग्रस्त थी। रामदरबार निवासी 62 साल के वृद्धा की पीजीआई में मौत हो गई। वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थी।