फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   86.93 percent students gave PU CET UG exam

86.93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी पीयू सीईटी यूजी परीक्षा

Sun, 10 Jul 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
86.93 percent students gave PU CET UG exam
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को पीयू सीईटी यूजी की परीक्षा का शहर और पंजाब के 17 केंद्रों पर आयोजन करवाया गया। कुल 86.93 प्रतिशत छात्र परीक्षा देने पहुंचे। विभिन्न विषयों के बीएससी कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इसमें सबसे अधिक हाजिरी बायोलॉजी के पेपर में 87.75 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। शहर के 12 सरकारी स्कूलों में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित परीक्षा में गणित विषय में 85.75 प्रतिशत, केमिस्ट्री में 87 प्रतिशत, फिजिक्स में 87.02 प्रतिशत और बायोलॉजी में 87.75 प्रतिशत छात्र उपस्थित रहे। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलीं। हर केंद्र पर पीयू की ओर से फ्लाइंग स्कवायड और निरीक्षक तैनात किए गए थे। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अन्य कोई घटना की शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

परीक्षा में चंडीगढ़ के अलावा होशियारपुर में तीन, श्री मुक्तसर साहिब में एक और लुधियाना में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में जाने से पहले सभी परीक्षार्थियों की जांच की गई थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि चूंकि विज्ञान के विषय थे इसलिए परीक्षा थोड़ी असमंजस वाली थी। मेरिट के आधार पर ही दाखिले की स्थिति साफ हो पाएगी। हर पेपर लगभग आधे घंटे का समय अंतराल रखा गया था जिससे एक से अधिक पेपर देने वाले परीक्षार्थी को थोड़ा आराम मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू में एनवायरमेंट की परीक्षा 13 और 14 अगस्त को
पंजाब यूनिवर्सिटी में एनवायरमेंट, रोड सेफ्टी एजुकेशन, वायलेंस अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन एंड ड्रग अब्यूज की परीक्षा ऑनलाइन 13 और 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिन प्रतिभागियों ने जून/जुलाई 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है और मई 2022 की गोल्डन चांस परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है ऐसे छात्रों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जिन छात्रों की डिग्री नहीं पूरी हुई और उनकी यह परीक्षाएं रहती है उन्हें दोबारा https://ugexam.puexam.in/ पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed