कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड : पंजाब में एक दिन में 84 संक्रमितों की मौत, 4653 नए पॉजिटिव मिले, 43 की हालत नाजुक
सोमवार को अमृतसर में 12, बठिंडा में 7, फरीदकोट में 2, फाजिल्का और फिरोजपुर में 1-1, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 2, जालंधर में 6, कपूरथला में 3, लुधियाना में 10, मानसा में 2, मोहाली में 5, पठानकोट में 2, पटियाला में 7, रोपड़ में 5, संगरूर में 8 और तरनतारन में 6 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना से हुई मौतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटों में 84 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 43 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। सोमवार को 4653 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 7985 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सोमवार को अमृतसर में 12, बठिंडा में 7, फरीदकोट में 2, फाजिल्का और फिरोजपुर में 1-1, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 2, जालंधर में 6, कपूरथला में 3, लुधियाना में 10, मानसा में 2, मोहाली में 5, पठानकोट में 2, पटियाला में 7, रोपड़ में 5, संगरूर में 8 और तरनतारन में 6 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 6639409 लोगों के नमूने लिए हैं, जिनमें 304660 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। हालांकि इनमें से 261364 ठीक हो चुके हैं। इस समय राज्य में 35311 मामले सक्रिय हैं। 463 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
दो घंटे बंद रहा पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर
रोजाना पठानकोट से जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों के रोज कोरोना टेस्ट अनिवार्य करने के रोष स्वरूप सोमवार को भी वर्करों ने माधोपुर में ट्रैफिक जाम कर दिया। सुबह साढ़े 8 से 11 बजे तक वर्कर माधोपुर स्थित इंटर स्टेट बॉर्डर पुल पर धरना दिया। युवाओं ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद सहमति बनने पर प्रदर्शनकारी उठे और कोरोना टेस्ट करवाकर जम्मू-कश्मीर काम पर चले गए।
प्रदर्शनकारी जापान सिंह, अजय शर्मा, मुनीष यादव ने बताया कि शनिवार को धरना उठवाते वक्त जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि सोमवार को सभी वर्करों से एक फार्म भरवाया जाएगा। उसके साथ ही एक बार कोरोना टेस्ट कर निगेटिव आने पर 10 दिन का पास बनाकर दिया जाएगा।
रविवार और सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वादे के मुताबिक वर्करों को माधोपुर से आगे नहीं जाने दिया। कुछ लोग पंजाब से कोरोना रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे। उसे भी स्थानीय पुलिस ने मानने से इनकार कर दिया और कुछ पुलिस कर्मचारियों ने पंजाब की रिपोर्ट को फाड़ दिया। वर्करों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद नाराज सैकड़ों वर्कर पुल पर ही धरना लगाकर बैठ गए। अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछली मानी गई मांग के अनुसार एक बार कोरोना टेस्ट निगेटिव आने पर 10 दिन का पास बनवाने की बात मान ली है तो धरना उठा लिया गया।