{"_id":"6498a659d0f6736e2900b2b6","slug":"80-youths-presented-their-startup-ideas-to-experts-chandigarh-news-c-16-pkl1043-173664-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 80 युवाओं ने विशेषज्ञों के समक्ष रखे अपने स्टार्टअप विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 80 युवाओं ने विशेषज्ञों के समक्ष रखे अपने स्टार्टअप विचार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचिंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (निट्टर) में शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशनल सेल (एमआईसी) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की ओर से इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इसमें उत्तर भारत के विभिन्न कॉलेजों व अन्य संस्थानों की 80 टीमों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों के समक्ष अपने स्टार्टअप के विचार रखे। इस दौरान उम्मीदवारों ने एआई आधारित मोबाइल एप, साइबर सुरक्षा, सस्टेनेबल एनवायरमेंट, कौशल आधारित बोर्ड गेम्स इत्यादि को ध्यान में रखकर स्टार्टअप के विचारों को उद्योगों और एमएसएमएई के विशेषज्ञों के सामने रखा। इसमें विशेषज्ञों की ओर से सोमवार को बेस्ट 10 टीमों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
पीरियोडिक टेबल पर आधारित बोर्ड गेम बनाया
पंचकूला निवासी आशु गुप्ता ने बताया कि उन्होंने रसायन विज्ञान की पीरियोडिक टेबल पर आधारित बोर्ड गेम बनाया गया है। इसके तीन लेवल तैयार किए गए हैं। इस गेम को खेलने के दौरान बच्चा अटोमिक नंबर, इलीमेंट की प्लेसमेंट, सिंबल और उसके गुणों से अवगत होगा। इसके साथ ही बोर्ड गेम होने के चलते मोबाइल से दूरी बनी रहेगी और बच्चा खेल-खेल में विज्ञान को सीख पाएगा। आशु की टीम में शिप्रा, उत्कर्ष और मानसी शामिल हैं।
एआई सिखाएगी युवाओं को नौकरी के लिए कौशल
झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के छात्र सचिन, आदर्श और आकाश मोबाइल की एआई और मशीन लर्निंग पर आधारित एप पर काम कर रहे हैं। इसमें एआई की मदद से कॉलेज विद्यार्थी और बेरोजगार युवक अपनी रुचि के अनुसार कौशल आधारित प्रशिक्षण ले पाएंगे। इसमें एआई की मदद से युवाओं को निजी तौर पर प्रशिक्षण मिलेगा और करियर के विकल्प बताएं जाएंगे। इसमें घर बैठकर युवा कौशल सीख पाएंगे। इसमें वर्चुअल लैब की मदद से प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
असिस्टेंट बिना पर्सनल डाटा का इस्तेमाल किए करेगा काम
अमृतसर के ऋषभ भसीन ने बताया कि वे एलेक्सा और सिरी के जैसे असिस्टेंट पर काम कर रहे हैं। लेकिन उनका असिस्टेंट सिरी की तरह पर्सनल डाटा का उपयोग नहीं करेगा और न ही इसे रिकॉर्ड करेगा। इससे साइबर के लिहाज से हमारा पर्सनल डाटा सुरक्षित रहेगा। इसमें अकाउंट और आईपी एड्रेस का इस्तेमाल नहीं होगा। इसे तैयार कर लिया गया है असिस्टेंट बिना पर्सनल डाटा का इस्तेमाल किए सारे ऑनलाइन काम करेगा।