बीड़ी सुलगाने को मजदूर ने माचिस जलाई तो सिलिंडर में लगी आग, एक ही परिवार के आठ लोग झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर में निर्माणाधीन फैक्ट्री के हॉल में बीड़ी सुलगाने के लिए एक मजदूर ने माचिस सुलगाई। इससे वहां पर रखे सिलेंडर के लीक पाइप ने आग पकड़ ली और धमाका हो गया। धमाके के साथ फैली आग में दो बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए। इसके अलावा पीड़ितों का काफी नुकसान भी हुआ है। आग की चपेट में आए 4 मोबाइल, 25 हजार रुपये नकद, कपड़े व बर्तन जल गए।
आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को अस्पताल में ही भर्ती कर लिया। जहां सुविधाओं के अभाव के बीच सभी का इलाज चल रहा है। हादसा सोमवार सुबह 8 बजे गांव फरीदपुर स्थित निर्माणाधीन खुराना फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री के एक हॉल में रह रहे प्रवासी श्रमिक खाना पकाने की तैयारी कर रहे थे।
जानकारी देते हुए ममता (20) ने बताया कि वो गैस-चूल्हे के पास बैठकर आटा गूंध रही थी। इसी दौरान वहां हलका नामक श्रमिक आया, जिसने बीड़ी सुलगाने के लिए माचिस जलाई। इस दौरान गैस के पाइप ने एक दम आग पकड़ ली और धमाका हो गया। धमाके के साथ फैली आग में हाल में बैठी दो महिलाओं सहित 2 बच्चे व 4 पुरुष झुलस गए।
डॉक्टरों के मुताबिक 22 वर्षीय दलीप 21 प्रतिशत, 34 वर्षीय उर्मिला 15 प्रतिशत, उर्मिला का 6 साल के बेटे प्रशांत 35 प्रतिशत, 4 साल का कार्तिक 25 प्रतिशत, 18 वर्षीय पंकज 19 प्रतिशत, 40 वर्षीय हलकाराम 10 प्रतिशत, 25 वर्षीय उदयभान 50 प्रतिशत सहित 20 वर्षीय ममता 15 प्रतिशत तक झुलस गए। सभी का इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है।
ये बरतें सावधानी:
-गैस सिलेंडर को रात को नीचे से बंद करके सोएं
-गैस चूल्हे को जलाने से पहले लीकेज को चेक कर लें।
-रसोई में आते ही गैस की सुगंध को पहचाने।
-गैस पाइप को समय-समय पर चेक कराते रहें।
-गैस से बच्चों को दूर रखें।