फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 lakh cheated in the name of getting son in punjab police

Chandigarh News: बेटे को पंजाब पुलिस में लगवाने के नाम पर आठ लाख ठगे

Tue, 08 Aug 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
8 lakh cheated in the name of getting son in punjab police
मोहाली। पंजाब पुलिस में बेटे को लगवाने के नाम पर रिटायर्ड एएसआई से व्यक्ति ने आठ लाख रुपये की ठगी की। आरोपी की पहचान भूषण भारद्वाज वासी सेक्टर-125 सनी एनक्लेव के रूप में हुई है। निर्मल सिंह की शिकायत पर मटौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता निर्मल सिंह वासी जिला पटियाला ने पुलिस को बताया कि वह 2021 में जिला फतेहगढ़ साहिब से एएसआई रिटायर्ड हुआ था। उक्त आरोपी के साथ उसकी जान पहचान 2018 में हुई थी। आरोपी ने उससे कहा कि उसकी मंत्रालय में अच्छी जान पहचान है और कोई मदद चाहिए तो उसको बताएं। इसके बाद 2021 में उसने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के संबंध में आरोपी के साथ बात की और उसे आठ लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने भर्ती के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पूछने पर वह बात को टालता रहा। जब पैसे वापस मांगे तो उक्त आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed