फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7th Pay Commission, implementation in PGI cleared, chandigarh news

सभी अड़चने दूर, पीजीआई में 7वां वेतन आयोग लागू करने को हरी झंडी

Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
7th Pay Commission, implementation in PGI cleared, chandigarh news
पीजीआई में सुविधा - फोटो : File Photo
गणतंत्र दिवस के मौके पर पीजीआई के लिए एक अच्छी खबर आई। वित्त मंत्रालय के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पीजीआई को सातवां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


नॉन फेकल्टी मेंबरों को इसका लाभ जल्द मिलेगा, जबकि फेकल्टी मेंबरों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इनके सैलरी स्केल सेंटर के मुताबिक नहीं हैं। इसलिए इसमें थोड़ा समय लग सकता है। दूसरी तरफ 30 प्रतिशत ग्रांट खुद से जुटाने वाली अड़चन भी खत्म हो गई है। ये अड़चन में पीजीआई लागू नहीं होगी। दरअसल पिछले हफ्ते वित्त मंत्रालय ने स्वायत्त निकायों (अटॉनमस बाडी) को पेय कमीशन लागू करने की नोटिफिकेशन जारी की थी। इस दौरान एक शर्त भी लगाई थी कि स्वायत्त निकायों को मिलने वाली ग्रांट की 30 प्रतिशत राशि खुद से जुटानी होगी। बाकी ग्रांट वित्त मंत्रालय की ओर से जारी की जाएगी। मौजूदा समय में 90 प्रतिशत राशि मंत्रालय की ओर से जारी की जाती है, जबकि 10 प्रतिशत राशि पीजीआई अपने सोर्श से जुटाता है।
विज्ञापन


आय का स्रोत पीजीआई में दुकानों का किराया और टेस्ट व मरीज के एडमिशन है। पीजीआई मरीजों के लिए समर्पित है। इसलिए वित्त मंत्रालय की शर्त इस पर लागू नहीं हुई। इस बारे में गणतंत्र दिवस के मौके पर पीजीआई के कार्यकारी डायरेक्टर प्रोफेसर केएलएन राव ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


    सातवां वेतन आयोग आयोग लागू होने से पीजीआई के कर्मचारियों की सैलरी में 10-25 प्रतिशत का इजाफा हो जाएगा। बीते 24 जनवरी को स्टैडिंग फाइनेंस कमेटी (एसएफसी) की बैठक में पेय कमीशन के नोटिफिकेशन को रखा जाएगा और उस बैठक इसे लागू करने के निर्देश जारी किए गए। पीजीआई में आठ हजार से ज्यादा रेग्यूलर कर्मचारी है। इसमें प्रशासन के अधिकारी, फेकल्टी, कर्मचारी, सीनियर व जूनियर डाक्टर, टेक्नीशियन व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed