फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   78 year old man was cheated of Rs 21 lakh for making friendship on dating app.

सावधान रहें: 78 साल के बुजुर्ग को डेटिंग एप पर दोस्ती करना पड़ा महंगा, रिटायर आर्मी अफसर से 21 लाख की ठगी

Fri, 06 Oct 2023 02:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2023 02:10 AM IST
सार

20 अगस्त 2022 को शिकायतकर्ता के नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लड़की की कॉल आई। उसने अपना नाम तनु बताया और शिकायतकर्ता से पूछा कि क्या वह चंडीगढ़ में रिलेशनशिप फ्रेंड बनाना चाहते हैं। इस पर शिकायतकर्ता ने सहमति दी।

विज्ञापन
78 year old man was cheated of Rs 21 lakh for making friendship on dating app.
Cyber Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-48 में रहने वाले एक 78 वर्षीय बुजुर्ग को सोशल मीडिया पर डेटिंग एप के जरिए लड़कियों से दोस्ती करना महंगा साबित हुआ। एक गिरोह की लड़कियों ने उनसे दोस्ती के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी कर ली। 

विज्ञापन


बुजुर्ग की शिकायत पर अब साइबर क्राइम पुलिस थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज कर इस गिरोह की तलाश कर रही है। बुजुर्ग के मुताबिक यह गिरोह कोलकाता है और उनकी लड़कियों से सिर्फ व्हाट्सएप पर चैट होती थी और किसी ने उनकी मीटिंग नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि वह अपने मोबाइल फोन में कई तरह की डेटिंग एप चलाते हैं। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता आर्मी से रिटायर अफसर है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Amritsar Fire News : मजीठा रोड पर दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला समेत चार कर्मचारी जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात नंबर से आई थी कॉल
20 अगस्त 2022 को शिकायतकर्ता के नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लड़की की कॉल आई। उसने अपना नाम तनु बताया और शिकायतकर्ता से पूछा कि क्या वह चंडीगढ़ में रिलेशनशिप फ्रेंड बनाना चाहते हैं। इस पर शिकायतकर्ता ने सहमति दी। लड़की के पूछने पर शिकायतकर्ता ने 25 से 30 साल की लड़की और उसकी फोटो तथा रिलेशनशिप के बारे में पूछा। 


लड़की ने शिकायतकर्ता को गूगल पे नंबर भेज कहा कि उसमें दो हजार रुपये जमा करवा दें। इसके बाद शिकायतकर्ता को कुछ लड़कियों की तस्वीरें दिखाई गई जिनमें से उसने एक को पसंद कर लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को एक लड़की कृति का नंबर दिया गया।

गोल्ड कार्ड बनाने का लालच दिया
कृति ने फोन पर शिकायतकर्ता को कहा कि वह उनका गोल्ड कार्ड बनवा देंगे और एक गूगल पे पर 10,200 रुपये डालने को कहा। इसके बाद ही वह लड़की से बात कर पाएंगे। 200 रुपये काट कर बाकी रकम शिकायतकर्ता को वापस करने का झांसा भी दिया गया। 

शिकायतकर्ता की ओर से रकम जमा करवाने पर उन्हें चंडीगढ़ की रोहिणी अग्रवाल नाम की लड़की का नंबर दिया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता की रोहिणी और कृति दोनों से व्हाट्सएप पर चैट होने लगी। कृति ने 1.18 लाख रुपये मांगे जो शिकायतकर्ता ने दे दिए। बार-बार शिकायतकर्ता से रकम मांगी जाने लगी। शिकायतकर्ता ने अपने तीनों खातों से रकम देनी शुरू कर दी। ऐसे में कुल 16.50 लाख रुपये बुजुर्ग ने जमा करवा दिए।

रुपये लौटाने के नाम पर भी ठगी
शिकायतकर्ता को एक रश्मि नामक लड़की की कॉल आई और कहा कि तनु ने उनका नंबर दिया है और तनु को नौकरी से निकाल दिया गया और उसकी मौत हो गई है। तनु ने आपके बारे में बताया था और रुपये रिफंड करने को कहा था। इसके लिए शिकायतकर्ता को कुछ और रकम जमा करवाने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने दिए नंबर पर 4.50 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से बात करनी बंद कर दी। ऐसे में उनके साथ कुल 21 लाख रुपये की ठगी हो गई। अब शिकायतकर्ता ने इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपना पैसा दिलवाने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed