फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   78 thousand cheated from woman on the pretext of selling iphone on olx

ओएलएक्स पर आईफोन बेचने का झांसा देकर महिला से 78 हजार की ठगी

Mon, 14 Mar 2022 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
78 thousand cheated from woman on the pretext of selling iphone on olx
चंडीगढ़। ठगों ने एक महिला को ओएलएक्स पर आईफोन बेचने का झांसा देकर 78 हजार रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक उन्होंने ओएलएक्स पर एक पुराना आईफोन- 11 प्रो फोन खरीदने के लिए पसंद किया था। उक्त मोबाइल खरीदने के लिए उन्होंने आरोपी के बैंक खाते में 78 हजार 180 भी जमा करा दिए, लेकिन उन्हें पैसे देने के बाद भी न तो मोबाइल फोन मिला और न ही पैसे वापस मिले। मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। पुलिस आरोपी की तलाश और उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर जुटी है।
विज्ञापन

सेक्टर-37सी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओएलएक्स पर एक मोबाइल फोन खरीदने के लिए देख रही थी। उन्हें ओएलएक्स पर एक आईफोन-11 प्रो मोबाइल पसंद आ गया। इसके बाद उन्होंने चैट के जरिए फोन बेच रहे व्यक्ति से संपर्क किया। दोनों के बीच में मोबाइल खरीदने को लेकर 78 हजार 180 में डील तय हो गई। शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक उसने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में उक्त रकम अदा भी कर दी। लेकिन पैसे देने के बाद आरोपी ना तो उन्हें फोन दे रहा है और ना ही उनके पैसे वापस कर रहा है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी विंडो पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed