फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   74 complaints against 32 private schools in investigative Committee

जांच कमेटी को 32 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ 74 शिकायतें मिलीं

Fri, 27 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
74 complaints against 32 private schools in investigative Committee
स्कूल - फोटो : demo pics
शिक्षा विभाग की ओर से गठित जांच कमेटी के पास शहर के 32 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ 74 शिकायतें पहुंची हैं। चितकारा इंटरनेशनल स्कूल और सेक्टर-47 माउंट कॉमर्ल स्कूलों के खिलाफ सबसे अधिक सात-सात शिकायतें आई हैं। जांच कमेटी अब इन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग और यूटी प्रशासन के उच्च अधिकारियों को चिट्ठी लिखेगा। लेकिन इस काम में अभी हफ्ते भर का समय लग सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (डीएसई) रूबिंदरजीत सिंह बराड़ द्वारा गठित कमेटी की चेयरपर्सन सरोज मित्तल अभी कोलकाता में किसी सेमिनार में हिस्सा लेने गई हैं। सरोज ने कहा कि अगले हफ्ते ही मामले पर आगे की कार्रवाई होगी।  शिक्षा विभाग को शिकायतें उम्मीद से अलग मिलीं। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल जिनके खिलाफ अधिक शिकायतें मिलने की उम्मीद थी, उनके खिलाफ एक से दो शिकायतें ही आई हैं। इन स्कूलों में विवेक हाई स्कूल और सेंट कबीर जैसे स्कूल शामिल हैं। विवेक के खिलाफ 1 और सेंट कबीर के खिलाफ सिर्फ 3 शिकायतें दर्ज हुई हैं। 
विज्ञापन


शिकायतों में स्कूल द्वारा कैंपस में महंगे दामों पर किताबें और ड्रेस बेचने के मामले हैं। अभिभावकों ने स्कूलों पर प्राइवेट पब्लिशर्स के साथ मिलकर महंगी किताबें बेचने की बात भी शिकायतों में लिखी हैं। शिकायतों में स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस और छुट्टी में भी बस फीस लेने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बेनाम स्कूलों के नाम की हासिल हुई है3 शिकायतें-
शिक्षा विभाग के पास 12 शिकायतें ऐसी भी आई हैं जिनमें किसी स्कूल का नाम नहीं लिखा गया है। 5 अभिभावकों ने स्कूलों के समर्थन में भी लिखा है। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के पास शुरुआत में करीब 160 शिकायतें आई थीं, लेकिन उनमें से कई अभिभावकों ने अलग-अलग अधिकारियों के पास भेजी थी। डीएसई की ओर से गठित कमेटी ने 74 शिकायतों को पूरा पाया है।


रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ,डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी ने बताया ‌क‌ि जांच कमेटी की पूरी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमेटी को प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आई शिकायतों पर डिटेल रिपोर्ट तैयार कर कमेंट देने को कहा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed