फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   73th Independence Day 2019 Haryana CM Manohar lal Hoisted National Flag in Sonipat

73वें स्वतंत्रता दिवस पर सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फहराया तिरंगा, रंगारंग कार्यक्रम

Thu, 15 Aug 2019 10:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 15 Aug 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
73th Independence Day 2019 Haryana CM Manohar lal Hoisted National Flag in Sonipat
सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : Amar Ujala

73वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के सोनीपत जिले में पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तिरंगा फहराया। उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला स्तरीय शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। समारोह में हरियाणा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट किया। 

विज्ञापन


हरियाणा पुलिस के कमांडो ने डेयरडेविल मोटरसाइकिल दस्ते के साथ कार्यक्रम में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। इसके अलावा हजारों की संख्या में हरियाणा पुलिस के जवानों ने स्पेशल पीटी शो में हिस्सा लिया। साथ ही स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। आसपास के एरिया को सील करके हर आने-जाने वाले की चेकिंग की गई। सीएम 14 अगस्त की शाम को ही रेस्ट हाउस पहुंचे गए थे।
विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने फरीदाबाद में ध्वजारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल कुरुक्षेत्र, उपाध्यक्ष संतोष यादव ने भिवानी में ध्वजारोहण किया। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा अंबाला, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुरुग्राम, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचकूला, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने पानीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार जींद, उद्योग मंत्री विपुल गोयल पलवल, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर करनाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कैथल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री कर्ण देव कम्बोज सिरसा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने हिसार में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और चप्पे-चप्पे पुलिस तैनात रही।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन

73th Independence Day 2019 Haryana CM Manohar lal Hoisted National Flag in Sonipat
सलामी लेते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
आज का दिन शुभ, स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ रक्षाबंधन का पर्व
आज सोनीपत की धरा पर राष्ट्रीय दिवस पर ध्वजारोहण से मुझे खुशी
सभी ज्ञात, अज्ञात शहीदों को नमन, उनकी बदौलत हमें कामयाबी मिली
चंद रोज पहले हमें अभूतपूर्व खुशी मिली है
मां भारती के मस्तक कश्मीर पर अनुच्छेद 370 पीड़ा देने वाला था
लेकिन कृष्ण-अर्जुन की भांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने इस पीड़ा से मुक्ति दिलाते हुए सरदार पटेल के सपने को पूरा किया

73th Independence Day 2019 Haryana CM Manohar lal Hoisted National Flag in Sonipat
cm manohar lal khattar - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के नौजवानों ने कश्मीर के लिए शहादत दी है
हमारे युवाओं राष्ट्रीय एकता, अखंडता के लिए कभी नहीं चूकेंगे
सैनिक, पूर्व सैनिकों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बड़े कदम उठाए गए
हमने भ्रष्टाचार की दलदल, केवल दबंग ही व्यवस्था का फायदा उठाएंगे ऐसी परम्परा खत्म की हैं
पढ़ी-लिखी पंचायत, ई गवर्नेंस, ऑनलाइन व्यवस्था से हरियाणा का नाम ऊंचा हुआ
आज प्रदेश के युवाओ में बदलाव का नजर
पढ़ाई करने लगे हैं युवा

73th Independence Day 2019 Haryana CM Manohar lal Hoisted National Flag in Sonipat
तिरंगा फहराते मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

किसान को ताकत मिली, उन्हें अहसास हुआ कि सरकार उनकी चिंता करने वाली
इज आफ डूइंग में देश मे तीसरे और उत्तर भारत मे प्रथम हरियाणा
पहले विकास परियोजनाएं राजनीतिक मुनाफे को ध्यान में रखकर बनाई जाती थी
सबको साथ लेकर आगे चलने का काम किया
हरियाणा आर्थिक तरक्की की रफ्तार तो टूटने नहीं देगी जनता
खुले में शौच से मुक्त गांव-शहर, महिलाओं को धुएं के प्रकोप से आजादी दिलाई, स्वास्थ्य में सुधार हुआ
बून्द-बून्द पानी के सदुपयोग की दिशा में भी हो रहा है काम
हर टेल पर पानी, 22 जिलों में जरूरत अनुसार पहुंचाया पानी
अत्यधिक जल दोहन वाले 36 खण्ड पर हम केंद्रित हुए, जन संरक्षण की दिशा में हम कदम उठा रहे हैं
एसवाईएल, लखवाड़ बांध हमारी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से छोटे किसान एवं 1 लाख रुपए से कम आमदनी वाले लोगों को मिलेगा 6 हजार रुपए सालाना का लाभ
देश मे केवल दो जाति: एक गरीब, दूसरा गरीब उत्थान में काम करने वाला
परिवार पहचान पत्र योजना से सामाजिक सुरक्षा का मॉडल तैयार कर रही है सरकार
भबिष्य में हरियाणा में नीति बनाने के लिए धरना-प्रदर्शन की जरूरत नहीं होगी, केवल डेटाबेस के आधार पर बनेगी नीति
नीति निर्धारक राज्य बनाएंगे हरियाणा को
योजना, सेवा आम आदमी को घर पर मिले, इस दिशा में अहम काम हुआ है
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर बेहतरीन काम, हमने 40 हजार बेटियों को बचाया
31 महिला कॉलेज खोले गए
युवाओं के लिए नीति बनाई गई
सक्षम योजना के माध्यम से युवाओं को काम, कुशल बनाने के लिए कौशल विवि की स्थापना
म्हारा गांव-जगमग गांव 4 हजार गांव में घरेलू उपभोक्ताओ को 24 घण्टे निर्बाध बिजली आपूर्ति
42 लाख उपभोक्ताओ को सस्ती बिजली का मिला लाभ
प्रदेश में 62 हजार उद्यम, साढ़े 5 लाख को रोजगार के अवसर
उत्तम खेल नीति का परिणाम आ रहा है सामने
क्लास वन से क्लास टू में सीधी भर्ती में आरक्षण 
राई में देश का तीसरा खेल विवि स्थापित किया जा रहा है
आयुष्मान भारत योजना के तहत 38 हजार रोगी क्लेम ले चुके हैं
ग्रामीण विकास को लेकर अहम कदम उठाए, पहली अंतर जिला परिषद गठित
शहरी क्षेत्र में बुनियादी विकास के लिए 680 कालोनियों को नियमित किया गया, अमरूत योजना में 20 शहरों में 2500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय विचारधारा पर हम लगातार काम कर रहे हैं
बीते 5 साल में हमने ईमानदारी से काम किया, इसका हमे संतोष
देश की एकता-अखंडता के लिए हम मिलकर काम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed