फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7.25 crore bid for temporary plant on dumping ground

Chandigarh News: डंपिंग ग्राउंड पर अस्थायी प्लांट के लिए लगाई 7.25 करोड़ की बोली

Wed, 23 Aug 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
7.25 crore bid for temporary plant on dumping ground
चंडीगढ़। डंपिंग ग्राउंड में अस्थायी प्लांट लगाने के लिए जारी टेंडर की मंगलवार को वित्तीय बोली खोली गई। निगम की तरफ से जारी 8.69 करोड़ के टेंडर में कंपनी ने 7.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। अब नगर निगम की तरफ से कंपनी के दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद ही बोली को मंजूरी दी जाएगी। ये टेंडर डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड पर गीले कचरे को प्रोसेस करने के लिए अस्थायी प्लांट की स्थापना के लिए किया गया है। टेंडर में सिर्फ एक ही कंपनी भुल्लर कंस्ट्रक्शन्स ने हिस्सा लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों को देखते हुए नगर निगम ने इस अकेली कंपनी की वित्तीय बोली खोलने को मंजूरी दी थी, जिसके बाद मंगलवार को वित्तीय बोली खोली गई। कंपनी ने 7.25 करोड़ की बोली लगाई है। अब निगम की तरफ से आखिरी फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में रोजाना करीब 374 टीडीपी गीला कचरा उत्पन्न होता है, जिसमें से करीब 200 टीडीपी गीले कचरे को ही प्रोसेस किया जा रहा है। बाकी बचे 174 टीडीपी को डंपिंग ग्राउंड में रोजाना गिराया जा रहा है। इस नए अस्थायी प्लांट में इसी बचे हुए कचरे को प्रोसेस किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम का दावा है कि यह प्लांट अस्थायी है और सिर्फ दो साल के लिए होगा, क्योंकि इस बीच में निगम की तरफ से 550 टीडीपी का इंटीग्रेटेड प्लांट तैयार हो जाएगा। निगम की कोशिश है कि इस प्लांट को 31 दिसंबर 2023 से पहले चालू कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त निगम की एक महत्वाकांक्षी एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (आईएसडब्ल्यूएम) पर काम चल रहा है, जिसके दिसंबर 2025 तक चालू होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed