{"_id":"60b9275e0d7b1666b67371da","slug":"71-deaths-and-980-new-corona-cases-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में सिमट रहा संक्रमण: 70 दिन बाद सबसे कम 980 पॉजिटिव मिले, 2889 लोगों ने दिया मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में सिमट रहा संक्रमण: 70 दिन बाद सबसे कम 980 पॉजिटिव मिले, 2889 लोगों ने दिया मात
Fri, 04 Jun 2021 12:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:35 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। 70 दिन बाद सबसे कम 980 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 38 दिन बाद सबसे कम 71 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि 2889 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं। हरियाणा में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 8532 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के कारण मरीजों की संख्या कम हो रही है। 70 दिन बाद गुरुवार को 980 नए केस मिले हैं। साथ ही 2889 लोग ठीक हुए हैं। सभी जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
अहम बात यह है कि केवल सिरसा में 100 से अधिक 108 नए केस मिले है। शेष 21 जिलों में नए केसों का आंकड़ा 100 से नीचे है। अब हरियाणा में एक्टिव केस घटकर 12688 रह गए हैं। एक दिन की संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत और दूसरी लहर की 14. 08 प्रतिशत रही। रिकवरी दर 97. 21 प्रतिशत हो गई है। उधर, ग्रामीण क्षेत्र में 916675 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, इनमें से 5440 के सैंपल में से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। गावों में एक दिन की संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
38 दिन बाद सबसे कम 71 लोगों की मौत
गुरुवार को 38 दिनों के बाद प्रदेश में कोरोना से सबसे कम 71 लोगों की मौत दर्ज की गई। इससे पहले 26 अप्रैल को 75 लोगों की मौत हुई थी। गुरुग्राम में 8, सोनीपत में 3, हिसार 7, अंबाला-पंचकूला-महेंद्रगढ़-पलवल 2-2, करनाल-यमुनानगर-कैथल 3-3, पानीपत 1, रोहतक-झज्जर 5-5, कुरुक्षेत्र-फतेहाबाद-जींद 4-4, सिरसा छह भिवानी और चरखी दादरी में एक-एक कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई। अब तक कुल 8532 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन