{"_id":"64685850b691fb54e506f7b6","slug":"70th-convocation-ceremony-of-panjab-university-vice-president-jagdeep-dhankhar-all-update-news-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice President in PU: दीक्षांत समारोह में पहुंचे जगदीप धनखड़, लेखिका सुधा मूर्ति को दी डी लिट की डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vice President in PU: दीक्षांत समारोह में पहुंचे जगदीप धनखड़, लेखिका सुधा मूर्ति को दी डी लिट की डिग्री
Sat, 20 May 2023 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 May 2023 02:08 PM IST
सार
70वें दीक्षांत समारोह के दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पीएचडी की डिग्री हासिल करेंगे। कांग्रेस नेता चन्नी ने पीयू से राजनीति विज्ञान में एमए की थी और इसी विषय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर इमैनुअल नाहर के निर्देशन में पीएचडी में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
लेखिका सुधा मूर्ति को डी लिट की डिग्री देते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी के 70वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर जगदीप धनखड़ ने पीएचडी अभ्यर्थियों को डिग्री बांटी। पीयू में कन्वोकेशन के दौरान पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ की ऑनरेरी डिग्री और लेखिका व समाजसेवी सुधा एन मूर्ति को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी-लिट) ऑनरेरी डिग्री से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पीयू रत्न के लिए पीयू एंथम के फाउंडर और लेखक डॉ इरशाद कामिल को साहित्य रत्न, डॉ रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न, डॉ. वीणा टंडन को विज्ञान रत्न, राकेश भारती मित्तल को उद्योग रत्न से सम्मानित किया गया। पीयू के चांसलर और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से ऑनरेरी डिग्री और पीयू रत्न से उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, उपराष्ट्रपति की धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ सहित पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग मौजूद रहीं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीयू की पहली महिला वाइस चांसलर की उपस्थिति में पीयू में शोध और अकादमिक बेहतरी के लिए विश्व की यूनिवर्सिटियों के साथ हो रहे एमओयू के लिए सराहना की। विद्यार्थियों को डिग्री मिलने के लिए बधाई दी और देश की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।