फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 feet long python climbed tree in Chandigarh 45 minutes to rescue see video

चंडीगढ़ में फिर दिखा अजगर: पेड़ पर चढ़ा 7 फीट लंबा अजगर, रेस्क्यू करने में लगे 45 मिनट, देखें Video

Fri, 11 Jul 2025 10:44 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Jul 2025 10:44 AM IST
सार

चंडीगढ़ में एक बार फिर से विशालकाय अजगर देखा गया है। इस बार कांसल फॉरेस्ट एरिया में अजगर देखा गया। इससे पहले 30 जून को सुखना लेक के किनारे पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू किया गया था। 

विज्ञापन
7 feet long python climbed tree in Chandigarh 45 minutes to rescue see video
पेड़ पर अजगर। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर से विशालकाय अजगर मिला है। 10 दिन के भीतर दूसरी बार अजगर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। कांसल फॉरेस्ट में वीरवार देर शाम को एक अजगर को पेड़ पर लिपटा देखा गया। करीब 7 फीट लंबा अजगर पेड़ की ऊपरी शाखाओं पर चढ़ा था। लोगों की सूचना पर दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

विज्ञापन


रेस्क्यू के लिए दमकल विभाग की ओर से हाइड्रॉलिक मशीन का सहारा लिया गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। कुछ दिन पहले सुखना लेक इलाके में भी एक अजगर पेड़ पर चढ़ गया था।
विज्ञापन




इससे पहले 30 जून को सुखना लेक पर लगभग 10 फीट लंबा अजगर मिला था। सुखना झील के किनारे अजगर पेड़ से लिपटा हुआ था। जिस किसी ने भी इसे देखा उनकी आंखें फटी के फटी रह गई। लगभग 10 फुट लंबा यह अजगर पेड़ के ऊपर चढ़ा हुआ था। सुखना लेक पर रेजुलेटरी एंड के पास 30 जून की सुबह पेड़ पर 10 फीट लंबा अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। सैर करने आए एक व्यक्ति ने अजगर को देखते ही शोर मचाया। उसकी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग डरकर पीछे हट गए और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सुखना लेक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। उसके बाद वन विभाग और दमकल विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू दल ने पेड़ पर बैठे अजगर को पकड़ने के लिए दमकल विभाग की हाइड्रोलिक गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। टीम की लगातार कोशिशों के बाद अजगर को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed